समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

दिन में गर्म हवा लोगों को कर रही परेशान, शाम ढलने के साथ ही राहत महसूस

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- पूरवा हवा चलने से गर्मी में फौरी राहत जारी है। हालांकि बेचैन करने वाली गर्म हवा दिन में लोगों को परेशान कर रही है। शाम ढलने के साथ लोग राहत महसूस कर रहे है। सोमवार को दिन का तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस रहा। जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक बताया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार तापमान में हल्की राहत जारी रहेगी। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम वैज्ञानिक डॉ. ए सत्तार ने बताया कि किशनगंज समेत उत्तर पूर्वी बिहार में मानसून प्रवेश कर गया है। अगले दो तीन दिनों में पूरा बिहार कवर कर लेगा। उन्होंने बताया कि मानसून गिरने के साथ ही लोगो को गर्मी से राहत मिल जायेगी।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150