Samastipur

प्रेम-प्रसंग में की गई थी कोमल की हत्या, गिरफ्तार होने के बाद आरोपी की निशानदेही पर हथियार व कारतूस का जखीरा समेत भारी मात्रा में शराब बरामद

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है जहां बीते 23 जून को कोचिंग से वापस लौट रही छात्रा की गोली मारकर हत्या मामले में एसआईटी ने घटना के 24 घंटे के अंदर हत्याकांड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पिस्टल के अलावा एक देसी पिस्टल, दो देसी कट्टा और अलग-अलग हथियारों में प्रयुक्त होने वाले 35 गोली, और पांच कार्टन विदेशी शराब बरामद किया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के शिवनाथपुर वार्ड नंबर-3 के हरेकृष्ण सिंह के पुत्र कुंदन कुमार के रूप में हुई है। इस संबंध में एसपी विनय तिवारी का बताना है कि घटना के सफल उद्भेदन व इसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए रोसड़ा डीएसपी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था। एसआईटी ने घटना के 24 घंटे के अंदर हत्याकांड के मुख्य आरोपी कुंदन कुमार सिंह गिरफ्तार कर लिया गया है।

पूछताछ में आरोपी कुंदन है घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। उसकी निशानदेही पर उसके चाचा ललन सिंह उर्फ लूल्हा और समीर भारती ऊर्फ पप्पू के बथान के भूस्कार में छुपा कर रखे गए घटना में प्रयुक्त पिस्टल के अलावे भारी मात्रा में हथियार और गोली एवं पांच कार्टन विदेशी शराब बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि कोमल और कुंदन के बीच पूर्व से प्रेम प्रसंग चला आ रहा था। बीच में कुछ अनबन होने के बाद कोमल किसी दूसरे लड़के से बात करने लगी थी। जिसे कुंदन बर्दाश्त नहीं कर पाया और उसने गोली मारकर कोमल की हत्या कर दी।

एसपी का बताना है कि आरोपी कुंदन का चाचा ललन सिंह एक शराब माफिया है और उसी ने कुंदन को घटना के लिए हथियार मुहैया कराया था। वहीं ललन सिंह उर्फ लूल्हा और समीर भारती ऊर्फ पप्पू की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी छापेमारी कर रही है, उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, ललन सिंह के घर को तुरंत सील करने का निर्देश जारी किया गया है। विभूतिपुर क्षेत्र में जो सफेदपोश माफिया संरक्षण दे रहे हैं, उसके विरुद्ध भी कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है।

वीडियो…

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

3 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

4 घंटे ago

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

6 घंटे ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

17 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

1 दिन ago