Samastipur

विभूतिपुर में डाटा ऑपरेटर को बंधक बनाकर पीटा, जख्मी हालत में रेफर

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/विभूतिपुर :- समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर पीएचसी में आयुष्मान भारत के तहत कार्यरत डाटा ऑपरेटर (आरोग्य मित्र) अभिषेक कुमार को कुछ लोगों ने बंधक बना लिया। फिर उसकी जमकर पिटाई कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने डाटा ऑपरेटर को बंधक से मुक्त करा कर विभूतिपुर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि आयुष्मान भारत के तहत पीएचसी में कार्यरत डाटा ऑपरेटर अभिषेक कुमार अपना कार्य समाप्त कर अपने घर समर्था लौट रहे थे। इसी बीच बलुआही पुल के निकट कतिपय लोगों ने घेर कर बंधक बना लिया और चांद सुरारी ले गया। जहां बंधक बनाकर उसकी पिटाई कर दी गयी।

घटना की सूचना जैसे ही स्थानीय पुलिस को दी गई, पुलिस उन्हें बंधक से मुक्त करा कर सीएससी में उपचार के लिए भर्ती कराया। घटना का कारण पुरानी रंजिश बताया जाता है। थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने बताया कि बंधक बनाकर मारपीट करने की सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित डाटा ऑपरेटर को बंधक मुक्त कराकर सीएचसी में भर्ती कराया गया है। अभी तक आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

दरभंगा, मधुबनी और समस्तीपुर से दिल्ली-मुंबई की ट्रेनों में सीटें फुल; वेटिंग से यात्री परेशान

होली पर परदेसों से घर जाने के लिए लोगों को ट्रेनों में सीटें नहीं मिल…

1 घंटा ago

गरीब बेटी की शादी में समाजसेवी राजू सहनी ने बढ़ाया मदद का हाथ, फर्नीचर व आर्थिक सहयोग देकर पेश की मिसाल

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत बेलारी पंचायत के वार्ड संख्या-8 में आर्थिक…

1 घंटा ago

दलसिंहसराय में नागालैंड का नंबर प्लेट लगा एक कंटेनर शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, एक कार भी की गयी जब्त

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के एनएच-28 बसढ़िया के पास गुप्त सूचना पर बुधवार रात…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में कल लगेगा मेगा जॉब कैंप, तीन कंपनियां करेंगी सीधी भर्ती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर आया है। बिहार…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में प्रेमी के घर से विवाहिता को बरामद कर ले गई जमुई पुलिस

तस्वीर : सांकेतिक  समस्तीपुर/विभूतिपुर : विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव स्थित प्रेमी के घर…

2 घंटे ago

बिहार: 12 हजार रिश्वत लेते पंचायत सचिव गिरफ्तार, नल-जल योजना के भुगतान के बदले मांगे थे पैसे

बिहार में घूसखोर और घूसखोरी को लेकर निगरानी विभाग ने अभियान छेड़ रखा है. आए…

3 घंटे ago