समस्तीपुर/विभूतिपुर :- बूढी गंडक नदी के सिंघियाघाट पुल से मंगलवार को एक महिला ने अपने तीन साल के पुत्र को गोद में लेकर छलांग लगा दी। पास ही में दाह संस्कार में शामिल एक युवक ने नदी में छलांग लगाकर बच्चा को बचाने में सफलता पाई लेकिन अब तक महिला लापता है। जिसकी खोज अब तक जारी है। वहीं बच्चे को विभूतिपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया है।
बच्चे का उम्र ढाई से तीन वर्ष के करीब बताया गया है। वहीं महिला कहां की रहने वाली है इसके बारे में किसी को पता नहीं चल सका है। घटना के संबंध में विभूतिपुर के सलखन्नी निवासी लाल बाबू राय ने बताया कि उनके एक रिश्तेदार का निधन हो गया है। वे लोग नदी किनारे दाहसंस्कार कर रहे थे।
इसी दौरान दिन के करीब 10 बजे देखा कि नदी के पुल से एक महिला बच्चा को लेकर नदी में कूद गई। यह देख दाह संस्कार में आये लोगों ने शोर मचाया। जिसपर वह दौड़ता हुआ नदी में कूदा। वह महिला व बच्चा दोनों को बचाने का प्रयास कर रहा था लेकिन महिला बार-बार उसे पकड़ रही थी। उसे लगा कि महिला को बचाने में वह भी खूद डूब जाएगा। जिसके बाद उसने महिला को छोड़, बच्चा उससे छीन कर बाहर निकल गया।
इसके बाद लोगो ने आनन-फानन में बच्चा को विभूतिपुर पीएचसी लाया, जहां बच्चा का उपचार चल रहा है। महिला और बच्चा कहां के रहने वाले है इसका पता नहीं चल सका है। उधर घटना की जानकारी विभूतिपुर पुलिस को भी दी गई है। थानाध्यक्ष संदीप पाल ने बताया कि सूचना पर पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है। महिला व बच्चा की अभी पहचान नहीं हो पाई है। स्थानीय गोताखोरों की मदद से महिला की खोजबीन की जा रही है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…
समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…
समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…
समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…