Samastipur

समस्तीपुर में अजब-गबज: मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय की तस्वीर लगा निवास प्रमाण पत्र के लिये दिया आवेदन

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर :- परीक्षा के पहले एडमिट कार्ड पर हीरो-हीरोइन अथवा जानवरों की तस्वीर आ जाना पहले से खबरों में आते रहती है। लेकिन अब निवास प्रमाण पत्र पर हीरोइन की तस्वीर लगाकर आरटीपीएस काउंटर पर किसी ने आवेदन दिया है जिसका प्रखंड मुख्यालय परिसर में खूब चर्चा हो रहा है।

मामला समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड का है जहां आरटीपीएस काउंटर पर ऐश्वर्या राय बच्चन की तस्वीर के साथ एक आवेदन प्राप्त हुआ है। आवेदन में अभिनेत्री की तस्वीर के अलावा फर्जी नाम व पता भी अंकित है। मामले को लेकर अधिकारियों ने करवाई की बात कही है।

राजस्व अधिकारी मधुसूदन चौरसिया ने बताया कि प्रतिदिन सैकड़ों ऑनलाइन आवेदनों का निपटारा कार्यालय परिसर में होता है। अगर, भूलवश भी यह आवेदन सत्यापित हो जाता तो विभाग पर गहरे सवाल खड़े होते। ऐसा किसी व्यक्ति विशेष या साइबर कैफे द्वारा जान-बूझकर किया गया है। मामले को गंभीरता से लिया गया है व वरिय अधिकारियों को भी सूचना दे दी गई है। टैक्निकल टीम के द्वारा जांच कर दोषी की पहचान की जाएगी व उसके उपर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी ताकी आगे से वह ऐसा ना करे।

Avinash Roy

Recent Posts

निवेशकों को आकर्षित करने में बिहार सबसे पीछे, नीति आयोग की रिपोर्ट से खुलासा; क्या बोले एक्सपर्ट

बिहार आज भी निवेश आकर्षित करने की कसौटी पर सबसे पिछड़ा राज्य है। आधारभूत संरचना,…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, नीलाम व ग्राम कचहरी के लंबित मामलों के निष्पादन पर दिया जोर

समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर…

3 घंटे ago

समस्तीपुर काॅलेज में आज और कल लगेगा रोजगार मेला, टाटा मोटर्स समेत कई कंपनियां देंगी नौकरी

समस्तीपुर : युवाओं और विद्यार्थियों के लिए समस्तीपुर कॉलेज परिसर में 2 और 3 सितंबर…

3 घंटे ago

ह’त्याकांडों को सुलझाने में खाकी फेल; न कातिल का सुराग, न हत्या की वजह… पुलिस के लिए पहेली बने कई ब्लाइंड म’र्डर केस

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में हुए कई ब्लाइंड हत्याकांड मामलों में पुलिस अब तक किसी…

3 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…

12 घंटे ago