समस्तीपुर/हसनपुर :- बिना बारिश गन्ने के खेत सूखने जैसे हालात में है जिससे नुकसान होने का डर बना हुआ है। जिन किसानों के पास सिंचाई की सुविधा नहीं, उन किसानों की फसल सूख रही है। बारिश के लिए किसान बेहाल है। मिली रिपोर्ट के अनुसार, मई व जून माह में बारिश नही हुई हैं। किसान गन्ने की सिंचाई कर रहे हैं। चीनी मिल प्रबंधन सिंचाई करने के लिए किसानों को जागरूक कर रही है।
हसनपुर के पटसा, नयानगर, मधेपुर, घोसदाहा, काले, देवधा आदि बधारों में गन्ने की फसलों का अधिकारियों ने जायजा लिया। चीनी मिल के सहायक गन्ना उपाध्यक्ष सुग्रीव पाठक ने कहा कि, कई किसान गन्ने को सुखाड़ से बचाने के लिए पटवन कर रहे हैं।
उन्होने कहा कि 38 हजार एकड़ में गन्ना खेतों की पेमाइश हो चुकी है। 5 जुलाई तक पेमाइश कार्य चलेगा। मौके पर गन्ना उपाध्यक्ष डा.रामवीर सिंह ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि अपने खेतों की पेमाइश करा लें। ताकि गन्ना कटाई के समय समस्या उत्पन्न नहीं हो सके। उन्होने कहा कि वर्षा नहीं होने से किसानों को गन्ने की सिंचाई करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…
समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…
समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…
समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…