Samastipur

बाइक सवार युवक से हुई लूट मामले का पुलिस ने किया सफल उद्भेदन, नगद के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में विगत दिनों एक बाईक सवार युवक से हुई लूट मामले का उजियारपुर पुलिस ने सफल उद्भेदन करते हुए घटना में शामिल तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से लूटे गए रूपयों में से 10 हजार रूपए तथा तीन मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

गिरफ्तार तीनों बदमाशों की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के बाजिदपुर गांव निवासी रामजी दास के पुत्र दिपेश कुमार, चांदचौर कुर्मी टोल निवासी रंजीत कुमार राय के पुत्र छोटू कुमार उर्फ अमित कुमार तथा निरंजन राय के पुत्र विवेक कुमार के रूप में की गयी है। उक्त जानकारी उजियारपुर थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दलसिंहसराय SDPO दिनेश कुमार पांडे ने दिया।

पत्रकारों को जानकारी देते हुए SDPO दिनेश कुमार पांडेय ने बताया कि विभूतिपुर थाना क्षेत्र के चकबिदौलिया गांव निवासी संतोष कुमार मिश्रा अपने घर से NH-28 होते हुए समस्तीपुर जा रहे थे कि इसी दौरान तीन बदमाशों ने बलपूर्वक उनसे एक लाख रूपए व पर्स आदि छीन लिया था। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी के निर्देश के बाद बनी टीम ने घटना से संबंधित अनुसंधान शुरू कर दिया, तथा घटना में शामिल बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार बदमाशों के पास से लूटे गए रूपए में से 10 हजार रूपए भी बरामद किए गये हैं। घटना उद्भेदन के लिए बनी टीम में एसडीपीओ दलसिंहसराय दिनेश कुमार पांडेय, थानाध्यक्ष उजियारपुर डॉ अनिल कुमार, प्रशिक्षू पुलिस अवर निरीक्षक संतोष कुमार सहित अन्य पुलिस बल शामिल थे।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

2 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

2 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

4 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

7 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

10 घंटे ago