समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के विभिन्न थानों में कार्यरत आठ महिला पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है। एसपी विनय तिवारी ने सभी को तत्काल प्रभाव से नए स्थानों पर योगदान करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही दारोगा के योगदान करने के साथ ही संबंधित थानाध्यक्ष व डीएसपी को रिपोर्ट करने का भी निर्देश दिया है।
एसपी द्वारा तबादले की जारी सूची के अनुसार दलसिंहसराय में कार्यरत पुअनि कंचन कुमारी को विद्यापतिनगर व सीमा कुमारी को अंगारघाट थाना भेजा गया है। कल्याणपुर थाने की पुअनि संगीता कुमारी को बंगरा थाना, महिला थाने की पुअनि गुलनाज कौसर को बिथान थाना भेजा गया है।
वहीं मथुरापुर ओपी की पुअनि पुतुल कुमारी को महिला थाना, ताजपुर थाने की सअनि मधुबाला देवी को हथौड़ी थाना, रोसड़ा थाने की सअनि कोईली मिंज को पूसा थाना एवं पटोरी थाने में कार्यरत सअनि कुमारी पार्वती चौधरी को एससीएसटी थाना में तबादला किया गया है। सभी को तत्काल प्रभाव से संबंधित थाना में योगदान करने का आदेश दिया गया है।
बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…
समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026-27 में शामिल…
समस्तीपुर/पटोरी : सुरेश शर्मा मेमोरियल डबल बुलेट डे-नाइट अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन वन के खेले…
समस्तीपुर/पूसा : डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने 19 जुलाई तक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर स्टेशन स्थित आरपीएफ पोस्ट से पुलिस को चकमा देकर भागे दोनों विचाराधीन…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मरीजों को इलाज के दौरान परेशानी नहीं हो, इसके लिए…