Samastipur

मोहनपुर में JDU नेता पर हमला करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर चढ़ा पुलिस के हत्थे, 3 गिरफ्तार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े  

समस्तीपुर/मोहनपुर :- जदयू नेता मनोज कुमार सिंह पर हमला करने वाले बदमाश समेत तीन आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में समस्तीपुर भेज दिया। अब तीन नामजद एवं अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जुटी हुई है।

इस संबंध में मोहनपुर ओपी परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए पटोरी डीएसपी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि डुमरी दक्षिण से भोज खाकर लौट रहे जदयू नेता मनोज कुमार सिंह पर हमला करने वाले 6 आरोपी में से कुणाल कुमार सिंह, संजीत कुमार सिंह एवं बालमुकुंद सिंह को मोहनपुर व मोहिउद्दीननगर की पुलिस टीम ने रविवार रात गिरफ्तार किया।

डीएसपी ने बताया कि शेष बदमाश बदमाशों की भी जल्द ही गिरफ्तारी होगी। शनिवार की रात एक समारोह से लौट रहे जदयू के प्रांतीय नेता मनोज कुमार सिंह को बदमाशो ने रॉड, लाठी व पिस्टल के बट से मारकर जख्मी कर दिया था।

Avinash Roy

Recent Posts

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

2 घंटे ago

22 जुलाई तक BSEB मैट्रिक-इंटर 2026-27 के छूटे छात्र-छात्राओं को रजिस्ट्रेशन का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026-27 में शामिल…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में यूपी का परचम, प्रयागराज ने मुजफ्फरपुर को हराकर किया खिताब पर कब्जा

समस्तीपुर/पटोरी : सुरेश शर्मा मेमोरियल डबल बुलेट डे-नाइट अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन वन के खेले…

7 घंटे ago

15-17 जुलाई के बीच हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना, केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने 19 जुलाई तक…

8 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर RPF पोस्ट से फरार हुए दोनों कैदी ने किया आत्मसमर्पण

समस्तीपुर : समस्तीपुर स्टेशन स्थित आरपीएफ पोस्ट से पुलिस को चकमा देकर भागे दोनों विचाराधीन…

8 घंटे ago