समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

सिंघिया थाना क्षेत्र में युवक का अवैध हथियार लहराते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस का नहीं दिख रहा खौफ

IMG 20220723 WA0098

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर : समस्तीपुर में इन दिनों हर्ष फायरिंग और अवैध हथियार का प्रदर्शन आम सी बात हो गई है। पुलिस की लाख सख्ती के बाबजूद लोगों में कानून का खौफ नही दिख रहा है। दो वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमे देशी कट्टा लेकर एक युवक पुलिस को गाली देते हुए मर्डर कर देने की खुली चुनौती देता दिख रहा है। दूसरे वीडियो में आप देख सकते है कि एक युवक के द्वारा एक नाबालिग किशोर को जबरन बसबाड़ी में ले जाकर उसे कट्टा से मारने की धमकी देता नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो सिंघिया थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। हथियार के साथ खेल रहे युवक की पहचान अगरोल गांव के शिव रंजन यादव के पुत्र ब्रजेश कुमार यादव के रूप में बताई जा रही है। हालांकि Samastipur Town मीडिया इस वायरल वीडियो की पुष्टि नही करता है। ऐसे में अब देखने वाली बात यह है कि पुलिस कब तक ऐसे लोगों पर कार्रवाई कर पाती है।

IMG 20230522 WA0020

IMG 20230604 105636 460

IMG 20230324 WA0187 01

Sanjivani Hospital New Flex 2023 Bittu G

IMG 20230416 WA0006 01

20x10 unipole 18.05.2023 scaled

Post 193 scaled

20201015 075150