Samastipur

अब सभी हेडमास्टर व शिक्षकों की आनलाईन उपस्थिति होगी दर्ज, मोबाइल एप्लीकेशन किया गया लांच

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- जिला प्रशासन समस्तीपुर द्वारा जिले के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों शिक्षकों के आनलाईन उपस्थिति के अनुश्रवण के लिए विकसित मोबाइल एप्लीकेशन एसएएमएस (स्कूल अटेंडेंट्स मैनेजमेंट सिस्टम) समस्तीपुर मोबाईल एप का उद्घाटन समाहरणालय सभाकक्ष में जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह, उप विकास आयुक्त अखिलेश कुमार सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी माध्यमिक शिक्षा एवं साक्षरता रोहित रौशन तथा जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्राथमिक शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान मानवेंद्र कुमार राय ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि SAMS (स्कूल अटेंडेंट्स मैनेजमेंट सिस्टम) समस्तीपुर मोबाईल एप एक जियो टैगिंग आधारित एटेंडेंस सिस्टम है।

जिसके द्वारा जिले के सभी सरकारी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक, शिक्षक, कार्यालय स्टाफ अपनी उपस्थिति दर्ज करने के साथ ही मध्याह्न भोजन योजना की रिपोर्टिंग भी करेंगे। इस एप‌ को सभी प्रधानाध्यापक तथा शिक्षक अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन में प्ले स्टोर से डाउनलोड कर अपना पंजीकरण करेंगे।

जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय ने बताया कि इस एप में चेक इन एवं चेक आउट में उपस्थिति दर्ज़ करने के लिए शिक्षकों को विद्यालय परिसर में अपना फोटो अपलोड किया जाएगा। साथ ही विद्यालय के चेतना सत्र, मध्याह्न भोजन की रिपोर्टिंग भी फोटो अपलोड करेंगे।

इस कार्यक्रम में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राकेश कुमार, नवल किशोर प्रसाद, राजकुमार यादव, मनोज कुमार मिश्रा, पूनम कुमारी, मधुकर प्रसाद, संगीता मिश्रा, मास्टर ट्रेनर मनीष चन्द्र प्रसाद, सतीश कुमार यादव, मंगलेश कुमार, तनवीर आलम, अमरेंद्र कुमार, राजीव कुमार उपस्थित थे। वहीं इस एप के सफल क्रियान्वयन के लिए आरएसबी इण्टर विद्यालय, काशीपुर, समस्तीपुर के सभागार में जिले के सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड लेखापाल, प्रखंड डाटा इंट्री ऑपरेटरों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय तथा जिला कार्यक्रम पदाधिकारी माध्यमिक शिक्षा एवं साक्षरता रोहित रौशन ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक मनीष चन्द्र प्रसाद ने किया। प्रशिक्षक मो मोद्दसीर ने सभी उपस्थित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड लेखापाल डाटा इंट्री ऑपरेटर को प्रशिक्षण देते हुए बताया कि यह एक जियो टैगिंग आधारित एटेंडेंस सिस्टम है जिसे सभी प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक, शिक्षक कार्यालय स्टाफ को प्ले स्टोर से डाउनलोड कर अपना पंजीकरण करेंगे।

इस एप में चेक इन चेक आउट में उपस्थिति दर्ज़ किया जाएगा। साथ ही विद्यालय के चेतना सत्र, मध्याह्न भोजन की रिपोर्टिंग फोटो अपलोड करेंगे। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राकेश कुमार,नवल किशोर प्रसाद, राजकुमार यादव, मनोज कुमार मिश्रा, पूनम कुमारी, मधुकर प्रसाद, संगीता मिश्रा प्रधानाध्यापक सतीश कुमार यादव,पवन कुमार यादव, वीरेन्द्र कुमार सिंह, विश्वनाथ सिन्हा, जय कुमार, कपिलेश्वर प्रसाद सिंह, अनुपम कुमार सिन्हा आदि थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ऑनलाइन बुकिंग कर लायी जा रही 405 लीटर विदेशी शराब जब्त, ड्राइवर और खलासी गिरफ्तार

समस्तीपुर : जिले में ऑनलाइन बुकिंग के जरिए घरेलू सामान की आड़ में लाई जा…

38 मिनट ago

6 अप्रैल से बदल जाएगा बिहार के सरकारी स्कूलों का टाइम; सुबह 6.30 बजे आना होगा स्कूल, 7 बजे पहली घंटी, छुट्टी कब?

बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में 6 अप्रैल से स्कूलों का समय बदल जाएगा। राज्य…

56 मिनट ago

रोसड़ा में देह व्यापार मामले में होटल और विवाह को किया गया भवन सील

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा शहर के मिर्जापुर क्षेत्र में देह व्यापार मामले के खुलासे के बाद…

1 घंटा ago

सीएम पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस सुरक्षा, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गयी है। उन्हें यह…

3 घंटे ago

श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट ने मेधावी छात्रा आदित्री हर्ष को किया सम्मानित, डॉ. मनोज ने शैक्षणिक सहयोग राशि भी दी

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में 481 अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर…

11 घंटे ago

एलपीजी व पेट्रोल-डीजल आपूर्ति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डॉ. एन विजयलक्ष्मी

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मुख्य सचिव, योजना एवं विकास विभाग सह जिला…

11 घंटे ago