समस्तीपुर :- समस्तीपुर स्टेशन पर गुड्स ट्रेन मैनेजर जाहिर हुसैन को पीट कर गंभीर रुप से जख्मी कर दिया गया। उनका रेलवे मंडलीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। वे सोनपुर रेल मंडल के मुजफ्फरपुर में कार्यरत हैं। इस मामले में जख्मी ट्रेन मैनेजर जाहिर हुसैन ने रेल थाना में शिकायत की है।
इधर, घटना को लेकर गार्ड संघ ने कड़ी आपत्ति जताते हुए डीआरएम से मामले की उच्चस्तरीय जांच करने की मांग की है। सोनपुर रेल मंडल में कार्यरत गार्ड के प्रतिनिधि मंडल ने मंगलवार को समस्तीपुर डीआरएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें समस्तीपुर स्टेशन पर कार्यरत कर्मियों पर मारपीट कर जख्मी करने का आरोप लगाया गया है।
प्रतिनिधि मंडल में प्रकाश कुमार, रजनीश कुमार, नवनीत कुमार झा आदि शामिल थे। मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन मैनेजर जाहिर हुसैन गुड्स ट्रेन लेकर जा रहे थे। उसी दौरान ट्रेन का गेट खुला होने के कारण इसकी सूचना एसएस को देने पहुंचे थे। उसी दौरान विवाद बढ़ गया। जिसमें मारपीट की घटना हुई।
इस मामले में रेल थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है। मामले की जांच की जा रही है। इधर, डीआरएम ने मामले की जांच के लिए कमेटी गठित करने का आदेश दिया है। इस संबंध में डीआरएम आलोक अग्रवाल ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी। रेलवे में अनुशासन सबसे पहले आता है। किसी भी स्तर पर अगर अनुशासन भंग होता है, तो कारवाई की जाएगी।
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…
बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…
समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…