समस्तीपुर :- कर्पूरीग्राम थाना अंतर्गत समस्तीपुर-पूसा मुख्य मार्ग पर बेला गांव के पास शनिवार दोपहर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। इससे आक्रोशित लोगों ने जमकर बवाल काटा। उन्होने ट्रैक्टर में आग लागने के साथ ही पांच घंटे से अधिक देर तक सड़क जाम कर आवागमन ठप रखा। मृतक की पहचान कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के ही रुपनारायणपुर बेला वार्ड संख्या-5 निवासी जहुरन पासवान के 32 वर्षीय पुत्र अरुण पासवान के रुप में पहचान हुई है।
इधर, घटना की सूचना मिलते ही कर्पूरीग्राम थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, अपर थानाध्यक्ष प्रियंका कुमारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे। इस दौरान पुलिस को लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। बाद में स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन घटना स्थल पर पहुंच कर पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री पारिवारिक सुरक्षा योजना से बीस हजार रुपए का चेक सौंपा। उसके बाद पुलिस अधिकारियों ने काफी मशक्कत के बाद लोगों को शांत करा कर जाम हटवाया।
मिली जानकारी के अनुसार अरुण पासवान ताजपुर फतेहपुर में अपने रिश्तेदार के यहां गया था। जहां से शनिवार दोपहर वह अपने घर लौट रहा था। उसी दौरान इमली चौक से आगे बढ़ने पर बेला कब्रगाह के पास पूसा की ओर से तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने उसे अपनी चपेट में लेकर बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी।
हादसे के बाद पहुंचे लोग युवक को मृत देख आक्रोशित हो गए। उन्होंने सड़क जाम करने के साथ मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने, दोषी चालक पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज करने, पूसा रोड में जगह-जग स्पीड ब्रेकर बनवाने, तेज रफ्तार वाले वाहनों पर शिकंजा कसने आदि मांग के समर्थन में नारा लगाना शुरू कर दिया।
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की…
समस्तीपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर बिहार सरकार के निर्देशानुसार चलाए…
समस्तीपुर : प्रशिक्षणार्थियों को बेहतर माहौल और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डीएम…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं…
समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम की दुकानों से मिलने वाला किराया पिछले करीब तीन वर्षों…
समस्तीपुर : स्वास्थ्य विभाग ने सदर अस्पतालों में 75 प्रकार के ऑपरेशन की सुविधा अनिवार्य…