Samastipur

जमीनी विवाद में खुनी संघर्ष; विभूतिपुर में डेढ़ कट्ठा जमीन के टुकड़े को लेकर आपस में उलझे दो भाई, दर्जनों भर लोग जख्मी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर :- समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत डीह केराई गांव में शनिवार शाम जमीनी विवाद को लेकर भाइयों के बीच हुए खूनी संघर्ष में दोनों ओर से 12 लोग घायल हो गए। घायलों में सात लोगों की स्थिति गंभीर है, जिसे समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य घायलों का उपचार दलसिंहसराय के अनुमंडलीय अस्पताल में कराया जा रहा है।

बताया गया है कि सभी घायलों को पुलिस की 112 नंबर टीम ने अस्पताल पहुंचाया। घटना के संबंध में बताया गया है कि डीह केराई गांव के रामानंद महतो और रामाशीष महतो के बीच खतियानी जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। शनिवार शाम रामानंद उक्त जमीन पर हिस्सेदारी को लेकर अपने ही बड़े भाई वासुदेव महतो और राम आशीष महतो से भीड़ गए। दोनों के बीच जमीन को लेकर पहले कहासुनी हो फिर मारपीट शुरू हो गई। दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडे राड आदि से प्रहार किया।

इस घटना में एक पक्ष रामानंद महतो के अलावा बिट्टू महतो, संजय महतो, रामप्रवेश महतो, टुनटुन कुमार, क्रीम कुमार, बबलू कुमार, विनोद महतो, अरुण कुमार, महेंद्र महतो जख्मी हो गए जिनमें से पिंटू संजय और रामप्रवेश को समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शेष का उपचार दलसिंहसराय में चल रहा है। वहीं इस घटना में दूसरे पक्ष से भी रामाशीष महतो के अलावा सरवन कुमार, प्रमोद कुमार अकिल महतो जख्मी हो गए। सभी को समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विभूतिपुर थाना अध्यक्ष संदीप पाल ने बताया कि घटना की सूचना के बाद पुलिस की 112 नंबर टीम को मौके पर भेजा गया था। इस घटना में दोनों ओर से दर्जनभर लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए दलसिंहसराय भेजा गया है। इस मामले में अभी पीड़ितों का बयान दर्ज नहीं हुआ है। बयान दर्ज होने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में निर्वाचन साक्षरता क्लब का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में संचालित निर्वाचन साक्षरता क्लबों के…

5 घंटे ago

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

20 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

21 घंटे ago