Samastipur

समस्तीपुर सदर अस्पताल में आधुनिक सुविधा तो उपलब्ध लेकिन मूलभूत सुविधा अब भी नदारद, पीकू वार्ड में महिला अटेंडेंट को हो रही परेशानी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर सदर अस्पताल में कई प्रकार की आधुनिक सुविधा तो उपलब्ध करा दी गयी है, लेकिन कई मूलभूत सुविधा अब भी नदारद है। इसके कारण मरीजों के परिजनों को परेशानी का सामना करना करना पड़ता है। विभाग के पिर्देश पर अटेंडेंट से भरवाये जाने वाले फार्मेट में दी जा रही जानकारी से कई प्रकार की समस्या सामने आयी है।

हालांकि अभी तक इसके निदान की कोई पहल नहीं की गयी है। सदर अस्पताल के पीकू वार्ड में इन दिनों मरीजों की भीड़ लगी रहती है। तेज धूप व भीषण गर्मी के कारण कई प्रकार के बीमारी से ग्रसित होकर बच्चे पहुंच रहे हैं। उनके साथ महिला अटेंडेंट भी पीकू वार्ड में पहुंचती हैं। लेकिन महिला अटेंडेंट को यहां रहने में काफी परेशानी होती है।

पीकू वार्ड में भर्ती बच्चों के साथ रहने वाली महिला अटेंडेंट के लिए स्नान घर की कोई व्यवस्था नहीं है। जिसके कारण महिलाओं को सदर अस्पताल परिसर में खुले में ही स्नान करना पड़ता है। जिससे कुछ महिलाएं अहले सुबह ही नल पर जाकर स्नान कर लेती है। महिलाओं ने बताया कि पीकू वार्ड में अन्य सुविधा तो कमोबेश ठीक है। लेकिन यहां बच्चों को भर्ती होने पर महिलाओं को कई दिनों तक रहना पड़ता है। लेकिन उसके स्नान करने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है।

पीकू वार्ड में हैं मात्र 12 बेड :

सदर अस्पताल में तैयार 20 बेड के पीकू वार्ड में मात्र 12 बेड ही है। जबकि नीचे वाले वार्ड को अभी तक चालू नहीं किया गया है। जिसके कारण फर्स्ट फ्लोर वाले वार्ड में दस की जगह बारह बेड लगाया गया है। इसके बावजूद मरीजों की संख्या अधिक होने पर परेशानी होती है। एक ही परिवार के बच्चे के बीमार होने की स्थिति में एक ही बेड पर किसी तरह रखना पड़ता है।

20 सवालों का देना है जवाब :

पीकू वार्ड में उपलब्ध सुविधा व चिकित्सा व्यवस्था सहित अन्य प्रकार की सुविधा से जुड़ी सवालों का एक फार्मेट तैयार किया गया है। यह फार्मेट भर्ती मरीजों के परिजनों को भरना पड़ता है। इसमें दिनांक व आईपीडी संख्या, वार्ड में उपलब्ध सुविधा से जुड़ी 20 सवालों का जवाब देना पड़ता है। सवालों के आगे बने खराब, उचित, अच्छा, बहुत अच्छा, सबसे अच्छा व टिप्पणी के कॉलम में टीक लगाया जाना है। इसमें कर्मियों व डॉक्टरों के व्यवहार, इलाज, साफ-सफाई, दवा की उपलब्धता, बेड की उपलब्धता, भोजन-नाश्ता आदि से जुड़े सवाल हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में निर्वाचन साक्षरता क्लब का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में संचालित निर्वाचन साक्षरता क्लबों के…

3 घंटे ago

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

18 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

19 घंटे ago