Samastipur

मोहिउद्दीननगर में रास्ता विवाद को लेकर दो गुटों में झड़प, पिस्टल व तलवार लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर :- समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवैशिंगपुर नंदनी गांव में रास्ता विवाद को लेकर दो गुटों के बीच हुई झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक पक्ष द्वारा पिस्टल व तलवार लहराते हुए दूसरे पक्ष को गोली मार देने व काट देने की धमकी दी जा रही है। यह वीडियो बुधवार देर शाम से सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

बताया गया है कि घटना बुधवार दोपहर की है। वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि एक पक्का मकान से दो तीन युवक लाठी और डंडे लेकर बाहर निकलते हैं। इसी दौरान एक युवक देसी कट्टा लहराते हुए दूसरे पक्ष के लोगों को गोली मारने की धमकी देता हुआ दिख रहा है। वहीं युवक के दूसरे हाथ में तलवार भी है जिससे वह काट डालने की बात करता है। इस दौरान उसी के पक्ष के एक युवक द्वारा एक दूसरे पक्ष के व्यक्ति पर डंडे से वार भी किया जाता है। झड़प के कुछ घंटे बाद से ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

वायरल हो रहे वीडियो में युवक सामने खड़े लोगों को बार-बार गोली मार देने व काट डालने की धमकी देता है। सामने पिस्टल लहरा रहे युवक को देख दूसरे पक्ष के लोग आगे नहीं बढ़ पाते हैं। इसी दौरान दूर किसी दूसरे छत से वीडियो बना लिया गया जो अब वायरल हो रहा है।

वहीं मामले को लेकर मोहिउद्दीननगर थानाध्यक्ष गौरव प्रसाद ने बताया कि वायरल हो रहे वीडियो की जानकारी उन्हें मिली है मामले की जांच की जा रही है। वहीं वायरल हो रहे वीडियो की जानकारी एक पक्ष द्वारा एसपी को भी दी गई है। एसपी ने मोहिउद्दीनगर थाने को इस मामले में जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

ओवरब्रिज की रेलिंग से टकराई कार, नशे की हालत में चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के टाउन हॉल के सामने समस्तीपुर-दरभंगा पथ पर बने…

1 घंटा ago

मुख्यमंत्री और दोनों डिप्टी सीएम में साहस और योग्यता है तो मुझसे सार्वजनिक बहस कर ले

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम को सोशल मीडिया के जरिए चुनौती…

2 घंटे ago

दरभंगा में 2 करोड़ ज्वेलरी लूटकांड के बाद बेगूसराय में पुलिस मुठभेड़, STF ने चार बदमाश पकड़े, एक को लगी गोली

बिहार के बेगूसराय में जिले में शनिवार को पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई…

4 घंटे ago

किशनगंज SDPO की पत्नी-प्रेमिका ही नहीं नौकरानी भी करोड़पति: जीती है रानी जैसी लग्जरी लाइफ, थार, बंगला और कैश सबकुछ है उसके पास

आर्थिक अपराध इकाई द्वारा किशनगंज के एसडीपीओ गौतम कुमार के ठिकानों पर की गई छापेमारी…

6 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 7 अप्रैल को हो सकती है तेज हवा के साथ वर्षा व ओलावृष्टि

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक हल्के बादल…

8 घंटे ago