Bihar

बिहार में आज से शुरू हो गई 1.7 लाख शिक्षकों के पद भर्ती की प्रक्रिया, इस लिंक से करें आवेदन

बिहार में 1,70,461 विद्यालय अध्यापकों की नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन बुधवार रात 12 बजे के बाद शुरू हो गया. इन पदों के लिए योग्य व इच्छुक अभ्यर्थी 12 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे. परीक्षा की संभावित तिथि 19, 20 , 26 और 27 अगस्त है. ऑनलाइन आवेदन भरने से संबंधित निर्देश आयोग के आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in/ और www.online.bpsc.bihar.gov.in पर अपलोड कर दी गयी है.

पेमेंट से पहले तक रहेगा एडिट करने का ऑप्शन 

अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन करने और आवेदन की विवरणी भरने के बाद उसमें एडिट का अवसर भी दिया गया है, जो परीक्षा शुल्क भुगतान करने के पहले तक उपलब्ध रहेगा. ऑनलाइन भुगतान के बाद अभ्यर्थी उसी समय पुन: लॉगइन कर डैशबोर्ड पर उपलब्ध डाउनलोड फील्ड एप्लीकेशन सेक्शन से भरा हुआ आवेदन डाउनलोड कर उसे भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख सकता है.

आवेदन भरने के लिए आयोग द्वारा जारी विस्तृत निर्देश पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

गलती होने पर दोबारा कर सकते हैं आवेदन 

वैसे अभ्यर्थी जिन्हें ऑनलाइन आवेदन भरने और परीक्षा शुल्क का भी भुगतान कर देने के बाद अपने किसी त्रुटि का अहसास हो रहा है, वैसे अभ्यर्थी आवेदन भरने की अंतिम तिथि से पहले किसी भी दिन अपने पहले के आवेदन को रद्द कर सकते हैं. आवेदन रद्द करने के बाद अभ्यर्थी उसी मोबाइल नंबर और इमेल आइडी से दूसरा रजिस्ट्रेशन कर नये सिर से आवेदन भर सकते हैं और परीक्षा शुल्क का भुगतान कर आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.

आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें

आवेदन शुल्क

अनुसूचित जाति, जनजाति, सभी वर्ग के महिला और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 200 रुपये आवेदन शुल्क और अन्य के लिए 750 रुपये है. साथ ही प्रत्येक पद के लिए अभ्यर्थियों को बायोमेट्रिक फीस के रूप में 200 रुपये भी जमा करना पड़ रहा है.

अपीयरिंग कैंडिडेट को देनी पड़ेगी अंडरटेकिंग

अपीयरिंग कैंडिडेट को शिक्षक नियुक्ति परीक्षा में शामिल होने के लिए एक अंडरटेकिंग देनी पड़ेगी, जिसमें यह बताना होगा कि उनकी पात्रता संबंधित परीक्षा निर्धारित तिथि तक संपन्न हो जायेगी. यह अवसर बीएड, डीएलएड, सीटेट, बीटेट या एसटेट जैसे सभी वांछित शैक्षणिक योग्यता या पात्रता परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को मिलेगा, जिनकी निर्धारित तिथि तक संबंधित परीक्षा संपन्न हो जाती है.

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

14 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

15 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

17 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

17 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

19 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

22 घंटे ago