समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर :- समस्तीपुर जिले के मोहिउद्ददीननगर के एक प्रेमी युगल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें शनिवार से लापता एक छात्रा ने शादी के जोड़े में प्रेमी के साथ वीडियो में शादी की जानकारी दे रही है। वायरल हो रहे वीडियो में वह बताती है कि उसका नाम रानी कुमारी है। वह मोहिउद्ददीन नगर की रहने वाली है।
उसने इसी थाने के करीमनगर के राजा नाम के लड़के के साथ शादी कर ली है। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम था। 22 सेकेंड के इस वीडियो में वह मांग में सिंदूर लगाए हुए है। रानी और राजा दोनों ने माला पहन रखा है। वीडियो किसी पार्क का लग रहा है। जिसमें दोनों सेल्फी मोड में वीडियो बनाते हुए नजर आ रहे हैं।
बताया गया है कि मोहिउद्दीन नगर की रहने वाली रानी कुमारी शनिवार शाम से घर से लापता हो गई थी। परिवार के लोग उसकी खोजबीन कर रहे थे। रविवार सुबह ही उसके लापता होने की जानकारी थाने को दी गई है। इसी बीच रानी और राजा का शादी कर लेने का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। बताया गया कि रानी के पिता मोहिउद्दीन नगर के अच्छे कारोबारी है। लड़की के परिजन ने इस मामले में थाने में आवेदन भी दिया है।
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…