Samastipur

नौ सूत्री मांगों के समर्थन में सीएस कार्यालय पर आशा व आशा फैसिलिटेटर संघ ने किया प्रदर्शन

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- आशा व आशा फैसिलिटेटर संघ ने राज्यव्यापी आंदोलन के तहत सोमवार को सीएस कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान नौ सूत्री मांग के समर्थन में आशा कार्यकर्ताओं एवं फैसिलिटेटर ने जमकर नारे लगाये। प्रदर्शन के दौरान सदर अस्पताल परिसर आशा कार्यकर्ताओं के नारे से गूंजता रहा।

प्रदर्शन का नेतृत्व संघ की जिला मंत्री सुनीता प्रसाद एवं बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ एवं महासंघ के जिला मंत्री राजीव रंजन ने किया। प्रदर्शन से पूर्व आशा कार्यकर्ताओं ने महासंघ स्थल से जुलूस निकाला। जो सीएस कार्यालय पहुंच प्रदर्शन में बदल गया।

प्रदर्शन के बाद सभा का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने मांग पूर्ति नहीं होने पर चार जुलाई को सीएस का घेराव करने एवं 12 जुलाई से हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी। उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं को दस हजार रुपए मानदेय देने, पूर्व के बकाये राशि का भुगतान करने, स्वास्थ्य कर्मी का दर्जा देने, सामाजिक सुरक्षा योजना एवं पेंशन योजना का लाभ देने, कोरोना काल की ड्यूटी की राशि देने सहित नौ सूत्री मांग पर विस्तार से प्रकाश डाला।

प्रदर्शन के बाद संध का शिष्टमंडल सीएस डॉ. एसके चौधरी से मिला और मांग के संबंध में वार्ता की। जिसमें सीएस ने मांगों पर नियमों के अनुसार कार्रवाई करने व सरकार को अवगत कराने का आश्वासन दिया। मौके पर महासंघ के जिला मंत्री राजीव रंजन, अध्यक्ष राम नरेश दास, रंजना कुमारी, रेखा कुमारी, सुनीता प्रसाद, सुनीता कुमारी, तारा देवी, पिंकी ईश्वर, बबीता कुमारी, गुड़िया कुमारी आदि उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

10 घंटे ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

10 घंटे ago

जांच के लिए समस्तीपुर पहुंची केंद्रीय टीम, बिथान के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं की शुरू की जांच

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…

11 घंटे ago

प्रशस्त ऐप पर शिक्षकों का शत-प्रतिशत पंजीकरण का आदेश, रफ्तार चल रही सुस्त 

समस्तीपुर : सरकारी एवं निजी स्कूलों के शिक्षकों का प्रशस्त ऐप 2.0 पर पंजीकरण कराने…

12 घंटे ago

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

19 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

1 दिन ago