Samastipur

हत्या के आरोपी को ढूंढती रह गई समस्तीपुर पुलिस, मृतक के परिजनों ने बेगूसराय से पकड़कर गांव लाया फिर पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/मोहनपुर :- खबर समस्तीपुर जिले के मोहनपुर ओपी क्षेत्र से आ रही है, जहां शनिवार को हत्याकांड के एक आरोपी को मृतक के परिजनों द्वारा पेड़ में बांधकर जमकर पिटाई की गई। अब पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला मोहनपुर ओपी क्षेत्र के दशहरा बालूपर गांव का है जहां विगत 14 मार्च को 25 वर्षीय अमित कुमार की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई थी।

इस हत्याकांड में अमित कुमार के परिजनों द्वारा बिट्टू कुमार को भी नामजद अभियुक्त बनाया गया था। पुलिस के ढूंढने से पहले मृतक के परिजनों द्वारा आरोपी बिट्टू कुमार को बेगूसराय जिले के फतिहा गांव से पकड़ कर अपने गांव बालूपर लाया और उसके बाद एक पेड़ में बांधकर जमकर उसकी पिटाई कर दी।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने अधमरे हालत में आरोपी युवक को लोगों के कब्जे से मुक्त कराकर हिरासत में ले लिया है। इस मामले में पुलिस ने विगत महीने एक अन्य नामजद आरोपी मुरारी दास को मुंबई के एमके रोड स्थित इनकम टैक्स ऑफिस के पास से छापेमारी कर गिरफ्तार किया था। वहीं मुख्य आरोपी विमल कुमार अब भी फरार चल रहा है।

बहन से अवैध संबंध का विरोध करने पर की भाई की हत्या :

मुंबई से मुरारी की गिरफ्तारी के बाद एसपी विनय तिवारी द्वारा आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बताया गया था कि मृतक अमित कुमार की बहन का गांव के ही विमल कुमार के साथ अवैध संबंध था। अमित इसका विरोध कर रहा था। उसने विमल को जान मारने की धमकी भी दी थी। इससे विमल काफी डर गया था। उसके अपने दोस्त मुरारी व बिट्टू को पूरी बात बताई। इसके बाद विमल, मुरारी, बिट्टू व एक अन्य दोस्त मिलकर अमित की हत्या का षडयंत्र रच डाला।

इसके बाद पूर्व में रची गई साजिश के तहत, 14 मार्च की शाम मुरारी दास अमित के घर आया और किसी बहाने से उसे बुलाकर गांव से दूर सुनसान जगह पर ले गया। वहां पहले से विमल, बिट्टू और उसका एक अन्य दोस्त मौजूद था। सभी ने साथ मिलकर फाइटर और चाकू से हमला कर अमित की हत्या कर दी। इसके बाद चारों ने हत्या का साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को ले जाकर डीह दशहरा बालूपर स्थित गेहूं के खेत में फेंक दिया था।

Avinash Roy

Recent Posts

रोजी-रोटी की तलाश में समस्तीपुर से गया था दिल्ली, मेनहोल में गिरकर चली गई बिरजू की जान, घर के इकलौते कमाऊ पुत्र के जाने से परिजन बदहवास

समस्तीपुर : दिल्ली के रोहिणी स्थित बेगमपुर इलाके में एक दर्दनाक हादसे में मेनहोल में…

2 घंटे ago

AEPS से अवैध निकासी की शिकार महिला को समस्तीपुर साइबर पुलिस ने 70 हजार 400 रुपये रिकवर कर लौटाए

समस्तीपुर  : साइबर ठगी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर थाने की…

2 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के थानेश्वर स्थान मंदिर के पास बैग में मिली 12 बोतल विदेशी शराब, कारोबारी भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने बुधवार को गश्ती के दौरान शहर के थानेश्वर…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान महिलाओं ने पुलिस पर किया हमला, बचाव में पुलिस ने तानी पिस्टल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को पुलिस को एक आरोपी…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में दरभंगा के सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका शव घर से बरामद, मृतका के भाई ने दहेज के लिए ह’त्या का लगाया आरोप

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर गांव से पुलिस ने एक…

3 घंटे ago

12000 फीट लंबा रनवे, 90 एकड़ जमीन; संसद में दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय घोषित करने की मांग

संसद के बजट सत्र के दौरान बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित…

10 घंटे ago