Samastipur

अब बिना बिल के दवा नहीं बेच सकते दुकानदार, शिकायत मिलने पर समस्तीपुर जिला प्रशासन के द्वारा सख्ती से की जाएगी कार्रवाई

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- दवा दुकानों से बिना बिल की कोई दवा लेते हैं तो सावधान हो जाइए। बिना बिल की दवा नकली वह अमान्य हो सकती है। जिससे मरीजों को फायदा के बदले नुकसान हो सकता है। इन दिनों जिले में बिना बिल के ही धड़ल्ले से दवा बेची जा रही है। वहीं बिल के नाम पर कुछ दुकानदार सादे कागज पर दवा का दाम जोड़ कर ग्राहक को थमा देते हैं। ग्राहक भी पर्ची को दबा बिल मानकर घर लौट जाते हैं, लेकिन ऐसी पर्ची अमान्य है। जिसके कारण मरीज व उनके परिजन ऐसी दवा दुकानदारों की ठगी का शिकार भी होते है।

इसकी गंभीरता को देखते हुए डीएम योगेंद्र सिंह ने औषधि विभाग को लगातार दवा दुकानों की जांच करने एवं दोषी दवा दुकानदारों के विरूद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। सहायक औषधि नियंत्रक नीलिमा कुमारी ने कहा कि हर हाल में हर दवा दुकानदार को दवा बेचने के दौरान ग्राहक को बिल देना है। ग्राहक को बिल नहीं देने की शिकायत मिलने पर दोषी दुकानदार के विरुद्ध सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बिल के लिए लोगों को भी जागरूक होने की जरूरत है। दवा खरीदने के बाद उन्हें बिल मांगना चाहिए, ताकि वह ठगी का शिकार नहीं हो सके।

बिल पर रहता है यह जानकारी :

दवा दुकानदारों के बिल की भी जांच ग्राहकों को करनी चाहिए। दुकानदार द्वारा दिए गए बिल पर दुकान का नाम, पता, मोबाइल नंबर के अलावा लाइसेंस नंबर, बिल नंबर, जीएसटी नंबर आदि अंकित रहता है। साथ ही दवा का नाम व दर भी अंकित करना है। ताकि ग्राहकों को पता चल सके कि उन्होंने कौन सी दवा कितने में खरीदी है।

14 सौ दवा दुकान है लाइसेंसी :

समस्तीपुर जिले में फिलहाल 14 सौ दवा दुकान लाइसेंसी है। इसमें एलोपैथिक दवा के थोक एवं खुदरा दुकान के अलावा होम्योपैथी, आयुर्वेदिक आदि प्रकार की दवा दुकान शामिल हैं। इन सभी दवा दुकानों को दवा बेचने के दौरान बिल देने का निर्देश दिया गया है।

आधा दर्जन दवा दुकानों पर कार्रवाई :

इस कड़ी में पिछले महीने आधा दर्जन दवा दुकानों पर विभिन्न मामले में कारवाई भी की जा चुकी है। इसमें कई प्रकार के दवा के सेल पर रोक लगाने के साथ-साथ ही दुकानों का लाइसेंस भी निर्धारित समय के लिए निलंबित किया गया है। इसके बावजूद शहर से लेकर गांव तक दवा दुकानों में कोई बिल नहीं दिया जाता है। बिना बिल की दिए जाने वाली दवा नकली व अमान्य भी हो सकती है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

14 मिनट ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

20 मिनट ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

35 मिनट ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

7 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

8 घंटे ago

समस्तीपुर के जितवारपुर टीम ने बेगूसराय को 2-1 से हराकर जीता ‘द उम्मीद कप – 2026’  का खिताब

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…

10 घंटे ago