Samastipur

समस्तीपुर में जल्द शुरू हो रहा है पार्क, झूला और ओपेन जिम की भी होगी व्यवस्था, जानिए कितना लगेगा चार्ज…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहर के एसपी आवास रोड में चर्च के ठीक सामने खाली पड़ी जमीन पर वन विभाग के द्वारा शहर वासियों के लिए ओपेन जिम सह चिल्ड्रेन पार्क विकसित किया जा रहा है। पार्क आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। इस पार्क में सुबह लोग मार्निंग वाॅक के अलावा ओपेन जिम कर शरीर को स्वस्थ्य रख सकेंगे।

पार्क में दिन के 12 बजे से रात के 8 बजे तक परिवार और बच्चों के साथ मौज मस्ती भी कर सकेंगे। ग्रीन ग्रास के साथ पार्क में दूधिया रोशनी के साथ ही बैठने की उत्तम व्यवस्था की गई है। पार्क में 200 से अधिक पेड़ पौधे लगाए जा रहे हैं, जिससे पार्क में प्रवेश करते ही आपको लगे आप छोटे वन में आ गए हैं।

डीएफओ सुबोध कुमार गुप्ता बताते हैं कि इस पार्क को अंतिम लुक दिया जा रहा है। जल्द ही इसे आम लोगों के लिए सशुल्क खोला जाएगा। बच्चे और व्यस्क के लिए अलग-अलग टिकट का निर्धारण किया जाएगा। सुरक्षा के लिए CCTV और वन कर्मी वर्दी में रहेंगे।

बच्चों के लिए लगाए जा रहे हैं स्लाइडर और झूले

इस पार्क में बच्चों के लिए झूला, स्लाइडर, हिल पोल और विभिन्न प्रकार के चिल्ड्रेन किट लगाए गए हैं, जहां बच्चे मौज मस्ती कर सकेंगे। बैठक के लिए सिमेंटेड कुर्सियां जगह-जगह लगायी जा रही है। इसके साथ ही रंग बिरंगे लाइट लगाए गए हैं, जिससे पार्क शाम में और सुंदर लगे।

ओपेन जिम की व्यवस्था

पार्क के पश्चिमी छोड़ पर व्यस्कों के लिए ओपेन जिम के लिए सेटअप लगाए गए हैं। जहां कोई भी व्यस्क सुबह आठ बजे तक नि:शुल्क मार्निंग वाक के साथ जिम कर शरीर को स्वस्थ रख सकेंगे। लोगों के मार्निंग वार्क के लिए वाक पथ का निर्माण कराया जा रहा है। पार्क के अंदर लेडिज व पुरूष के लिए शौचालय की व्यवस्था की गई है। पार्क की सुरक्षा के लिए अंदर और बाहर की ओर सीसीटीबी कैमरा लगाया जा रहा है। वहीं पार्क आवर में वन विभाग के कर्मी वर्दी में रहेंगे।

प्रवेश के लिए लगेगा शुल्क

पार्क में प्रवेश के लिए दिन के 12 से शाम के 8 बजे तक शुल्क लगेगा। इसके लिए वन विभाग द्वारा सरकार से बच्चों के लिए 5 रुपए और व्यस्क के लिए 10 रुपए का प्रस्ताव भेजा गया है। वहीं लोग अपनी सुविधा के लिए मंथली पास भी बना सकेंगे। इसके लिए बच्चों को महीना का 60 रुपए और व्यस्क को 100 रुपए का भुगतान करना होगा। जिम के लिए 100 रुपए मासिक अलग से देना होगा। पास पार्क के काउंटर से बनाया जा सकेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में भाजपा सरकार! नीतीश को मनाने के मिशन में ललन, संजय कामयाब हो पाएंगे?

बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का पहला मुख्यमंत्री बनाकर सरकार और राजकाज को अपने…

4 घंटे ago

जेडीयू ने मान ली राज्यसभा जाने पर चर्चा की बात, विजय चौधरी बोले- फैसला नीतीश ही लेंगे

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) में चर्चा…

4 घंटे ago

बिहार में भाजपा से सीएम कौन, नीतीश राज्यसभा गए तो सम्राट, नित्यानंद या कोई और मुख्यमंत्री?

बिहार में होली के बाद नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश…

8 घंटे ago

PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर FIR; मरीज के परिजनों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था!

बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पीटल(पीएमसीएच) में धरती के भगवान पर…

13 घंटे ago

होर्मुज में फंसा कच्चा तेल, क्या रूस फिर बनेगा भारत का तारणहार? जानें ‘प्लान बी’

ईरान युद्ध के बीच बढ़ते तेल संकट के कारण भारत एक बार फिर से रूस…

13 घंटे ago