National

बुखार, सिर दर्द, माइग्रेन में इस्तेमाल की जाने वाली 14 दवाओं पर लगा प्रतिबंध, कोडीन सीरप और पेरासिटामोल भी लिस्ट में शामिल

केंद्र सरकार समय-समय पर देश में बिकने वाली दवाओं की समीक्षा करती रहती है. इसी कड़ी में, सरकार ने 14 फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन (FDC) दवाओं पर रोक लगा दी है यानी ये दवाएं अब मार्केट में नहीं बिकेंगी. इन दवाओं में कई ऐसी दवाएं भी हैं, जिन्हें लोग फटाफट आराम पाने के लिए खुद से ही किसी मेडिसिन दुकान से खरीद लेते हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक गैजेट नोटिफिकेशन जारी करके यह सूचना दी है.

केंद्र सरकार ने एक एक्सपर्ट कमेटी की सलाह पर इन दवाओं पर बैन लगा दिया है. इन दवाओं से लोगों के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचने का अंदेशा था. कमेटी ने पाया कि इन 14 दवा से लोगों के स्वास्थ्य को कोई फायदा हो रहा है, इसकी जानकारी को पुख्ता नहीं किया जा सका, ना ही इसका कोई जस्टिफिकेशन मिला है.

क्या होती हैं एफडीसी (FDC) दवाएं ?

एफडीसी का मतलब है फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन. ये दवाएं दो या ज्यादा दवाओं का कॉम्बिनेशन होती हैं. इन्हें ‘कॉकटेल’ दवाएं भी कहा जाता है एफडीसी को लेकर अक्सर यह बातें भी होती रही हैं कि ऐसे कॉन्बिनेशन बनाए जाने चाहिए या नहीं अमेरिका और कई अन्य देशों में एफडीसी दवाओं की प्रचुरता पर रोक है. जितनी ज्यादा एफडीसी दवाएं भारत में बिकती हैं, उतनी शायद ही किसी विकसित देशों में इस्तेमाल होती हों. इन दवाओं के अनुपात और इनसे होने वाले असर पर काफी सवाल उठते रहे हैं.

एफडीसी दवाओं के कांबिनेशन किस तरह हो सकते हैं

हर दवा के ऊपर उसका फार्मेशन यानि जेनेरिक नाम लिखा होता है. इसमें ये साफतौर पर बताया जाता है कि ये दवा किन साल्ट का मिश्रण है. मसलन सैरिडॉन पैरासिटामोल, प्रोफिफेनाजोन और कैफीन का मिश्रण है. इसी तरह के कुछ कांबिनेशन इस तरह हैं- सेफिक्लाइम और एजिथ्रोमाइशिन, एफ्लॉक्सिन, ओनिडोजोल और ऑर्डिडाजोल सस्पेंशन, मेट्रॉनाइडोजोल और नॉरफ्लाक्सिन का मिश्रण. यानि जब भी आप दवा खरीदें तो इसके ऊपर इसके कांबिनेशन जरूर देख लें.

Avinash Roy

Recent Posts

एजेंसी और ठेका प्रथा खत्म कर श्रमिकों को स्थायी करे विश्वविद्यालय प्रशासन, भाकपा-माले की दोटूक

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में वर्षों से निरंतर कार्यरत सैकड़ों…

56 मिनट ago

स्कूल जाने के दौरान शिक्षक पर फायरिंग करने के मामले में तीन आरोपितों को पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर/अंगारघाट : अंगारघाट थाना क्षेत्र के चैता गांव अंतर्गत दशर्जा चौर में विगत दिनों गावपुर…

1 घंटा ago

समस्तीपुर: ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर शिक्षकों की दैनिक उपस्थिति की मॉनिटरिंग सख्त, दो दिनों में मांगी गई रिपोर्ट

समस्तीपुर : शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी कार्यरत शिक्षकों की दैनिक उपस्थिति की मॉनिटरिंग…

1 घंटा ago

जितवारपुर में बंद घर का ताला तोड़कर गंडक प्रोजेक्ट के बड़ा बाबू के घर भारी मात्रा में आभूषण व नगद की चोरी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पेपर मिल कैंपस में चोरों ने एक बंद घर…

2 घंटे ago

दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से 40 प्रत्याशियों में छठे स्थान पर रहे समस्तीपुर के डॉ. धर्मांश रंजन, मतदाताओं के प्रति जताया आभार

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से बिहार विधान परिषद के चुनाव में प्रत्याशी रहे…

10 घंटे ago