Samastipur

बागमती के जलस्तर में वृद्धि होने का सिलसिला शुरू, बांध की हालत अब तक है जर्जर, रेनकट व चूहे की मांद को नहीं किया गया है दुरूस्त

तस्वीर : फाइल

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/चकमेहसी :- समस्तीपुर जिले से होकर गुजरने वाली बागमती नदी के जलस्तर में वृद्धि होने का सिलसिला शुरू हो चुका है। वहीं दूसरी नदी के वाटरवेज बांध की हालत अब भी जर्जर है, जिसे दुरूस्त नहीं किया जा रहा है। रामपारन से हायाघाट तक दर्जनों जगह बड़े-बड़े रेनकट बरकरार हैं। वहीं रामपारन से घोघराहा तक बांध की हालत पूरी तरह जर्जर है।

घोघराहा स्लुइस गेट के समीप तो बांध की सबसे अधिक खराब है। श्रीनाथ पारन ढाला से घोघराहा तक जगह जगह बड़े-बड़े रेनकट दिख रहे हैं। घोघराहा के ग्रामीणों ने बताया कि करोड़ों की लागत से बागमती वाटरवेज बांध पर मिट्टी व ईट-करण किया गया था। लेकिन समय-समय पर मरम्मत नहीं होने से बांध धूल में बदल गया है। जिससे लोगों का उससे आवागमन करना भी मुश्किल हो गया है।

ग्रामीणों ने बताया कि बाढ़ के समय रेनकट व चूहे की मांद से रिसाव होने लगता है। जिससे अफरातफरी मचती रहती है। उन्होंने बताया कि विभाग बाढ़ के समय बांध की मरम्मत की खानापूरी कर अपनी जिम्मेवारी पूरी कर लेता है। वहीं बाढ़ आने से पूर्व जर्जर तटबंध की मरम्मत और रेनकट पर ध्यान देना मुनासिब नहीं समझता है।

बता दें कि घोघराहा के सटे एक सिमर के पेड़ के पास 2002 व घोघराहा के बॉर्डर मलकौली में 2004 व 2007 में बागमती बांध टूटने से तबाही मची थी। जिससे कल्याणपुर प्रखंड के साथ वारिसनगर प्रखंड तक बाढ़ का पानी फैल गया था। इस साल भी पिछले तीन चार दिनों से बागमती के जलस्तर में हो रही वृद्धि से ग्रामीण बाढ़ की आहट से सशंकित होने लगे हैं। इस बाबत सीओ कमलेश कुमार ने बताया कि कुछ दिनो पूर्व डीएम के साथ विभागीय पदाधिकारी ने तटबंध का निरीक्षण किया था। जिसके बाद विभाग द्वारा रेनकट बने स्थल पर मिट्टी भरे बोरे डालकर तटबंध पर बने रेनकट को दुरुस्त करने का कार्य किया जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट ने मेधावी छात्रा आदित्री हर्ष को किया सम्मानित, डॉ. मनोज ने शैक्षणिक सहयोग राशि भी दी

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में 481 अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर…

4 घंटे ago

एलपीजी व पेट्रोल-डीजल आपूर्ति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डॉ. एन विजयलक्ष्मी

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मुख्य सचिव, योजना एवं विकास विभाग सह जिला…

4 घंटे ago

समस्तीपुर बाजार समिति स्थित गोदाम का SDO ने किया निरीक्षण, भंडारण व्यवस्था सुधारने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने बुधवार को बाजार समिति स्थित गोदाम का औचक…

5 घंटे ago

सिपाही और हवलदार के सेवानिवृत्त होने पर समस्तीपुर एसपी ने किया सम्मानित

समस्तीपुर : जिला पुलिस बल के दो पुलिसकर्मी बुधवार को अपने सेवा काल पूर्ण होने…

5 घंटे ago

बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान

घरेलू एलपीजी गैस की किल्लत अब जानलेवा साबित होने लगी है। बिहार के बेगूसराय जिले…

8 घंटे ago

हसनपुर में दो दिनों से गायब युवक का मिला शव, बेरहमी से गला रेतकर चहारदीवारी के अंदर फेंका

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र में दो दिनों से गायब एक 19…

8 घंटे ago