Bihar

बीपीएससी 69वीं प्रारंभिक परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, कॉमन पीटी के लिए इस दिन से करें आवेदन

बीपीएससी एकीकृत 69वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा का ऑनलाइन आवेदन 15 जुलाई से शुरू होगा. ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि पांच अगस्त है. यह पहली परीक्षा होगी जिसमें समान प्रकृति के कई परीक्षाओं की प्रारंभिक परीक्षा एक साथ ली जायेगी, जिनमें 69वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा, वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी, बालविकास परियोजना पदाधिकारी और पुलिस उपाधीक्षक तकनीकी शामिल हैं.

30 सितंबर को परीक्षा

एग्जाम कैलेंडर के अनुसार 30 सितंबर को इस परीक्षा के आयोजित होने की संभावना है. 15 नवंबर को पीटी का रिजल्ट निकलेगा और 9 से 16 दिसंबर तक इसकी मुख्य परीक्षा होने की संभावना है . विज्ञापन के संबंध में विस्तृत निर्देश आयोग की वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर अपलोड कर दिया गया है. कुल 346 रिक्तियों पर इससे नियुक्ति होगी. प्रारंभिक परीक्षा से पहले प्राप्त अधियाचना के शामिल होने से रिक्तियों की संख्या घट या बढ़ भी सकती है. परीक्षा में भाग लेने वाले आवेदकों की संख्या एक सीमा से अधिक होने पर दो या अधिक पालियों में भी परीक्षा ली जा सकती है.

परीक्षा शुल्क

आवेदक को हरेक परीक्षा में शामिल होने के लिए अलग-अलग परीक्षा शुल्क और बायोमेट्रिक शुल्क चुकाना होगा. परीक्षा शुल्क बिहार राज्य के एससी, एसटी, महिला व दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 150 रुपये, जबकि सामान्य और अन्य सभी वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए 600 रुपये होगा. वहीं, बायोमैट्रिक शुल्क के रूप में 200 रुपये देने होंगे. हालांकि जो अभ्यर्थी आवेदन में अपने पहचान पत्र के रूप में आधार संख्या अंकित करेंगे, उनको बायोमेट्रिक शुल्क नहीं देना होगा.

उम्र सीमा

न्यूनतम उम्र सीमा सेवावार 20 से 22 वर्ष और अधिकतम उम्र सीमा सामान्य वर्ग के लिए 37 वर्ष, बीसी और इबीसी के लिए 40 और एससी व एसटी के लिए 42 वर्ष होगी. सरकारी सेवकों को सेवा में आने के बाद इन परीक्षाओं में बैठने के अधिकतम पांच अवसर ही मिलेंगे.

शैक्षणिक योग्यता

  • 69वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा – स्नातक
  • वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी एवं समकक्ष– वाणिज्य, अर्थशास्त्र, गणित और सांख्यिकी में से एक स्नातक
  • बालविकास परियोजना पदाधिकारी– गृहविज्ञान, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र और श्रम व समाज कल्याण में से एक में स्नातक डिग्री 50 फीसदी अंक के साथ
  • पुलिस उपाधीक्षक तकनीकी- इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेली कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, सूचना प्रॉद्योगिकी, इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, इंस्ट़ूमेशन इंजीनियरिंग एवं संचार, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग जिसमें इलेट्रॉनिक संचार की विशेषता हो में से एक में स्नातक

69 वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा की रिक्ति

पद- रिक्ति

  • जिला समादेष्टा-1
  • राज्य कर सहायक आयुक्त -3
  • अवर निर्वाचन पदाधिकारी- 4
  • ईख पदाधिकारी- 2
  • बिहार शिक्षा सेवा- 2
  • अधीक्षक मद्य निषेघ-2
  • जिला नियोजन पदाधिकारी -6
  • प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी -29
  • राजस्व अधिकारी एवं समकक्ष-168
  • प्रखंड अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण पदाधिकरी -18
  • कुल – 235

चारों परीक्षाओं की कुल रिक्ति

  • 69 वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा – 235
  • वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी एवं समकक्ष- 100
  • बालविकास परियोजना पदाधिकारी- 10
  • पुलिस उपाधीक्षक तकनीकी- 1
  • कुल – 346

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

6 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर समेत उतर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों मेंं हल्के से…

8 घंटे ago

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

19 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

19 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

20 घंटे ago