Samastipur

जमीनी विवाद को लेकर जितवारपुर में हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने आलोक नामक आरोपी को किया गिरफ्तार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े  

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में पिछले दिनों जमीन विवाद को लेकर हुए मारपीट व फायरिंग मामले में स्थानीय पुलिस ने प्रभात पुस्तकालय के पास से आलोक कुमार को गिरफ्तार किया है। मारपीट और गोलीकांड के बाद से ही आलोक फरार चल रहा था। पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिये लगातार छापेमारी कर रही थी।

बता दें कि बीते 30 मई को जमीनी विवाद में जितवारपुर इलाका गोलियों की तर-तराहट से दहल गया था। दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुआ था। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने दोनों पक्षों से 1-1 आरोपी की गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद से ही पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी कर रही थी।

समस्तीपुर में भू-माफियाओं का बढ़ता दबदबा, एसपी के लिए चुनौती :

समस्तीपुर जिला मुख्यालय में एक दर्जन से अधिक भू-माफिया सक्रिय है। नगर व मुफस्सिल क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर अब तक कई हत्याएं हो चुकी है। भू-माफियाओं के बढ़ते आतंक में आम लोग पीस रहे हैं। अपना-अपना दब-दबा दिखाने के लिए खुलकर भू-माफियाओं द्वारा फायरिंग की घटना को अंजाम दिया जा रहा है।

हालांकि एसपी विनय तिवारी के समस्तीपुर जिले में पुलिस कप्तान के तौर पर पदस्थापन के बाद भू-माफिया शांत होकर बैठे हैं। पिछले कुछ वर्षों की बात करें तो जिला मुख्यालय में जमीनी विवाद को लेकर खुनी संघर्ष हो चुकी है। हालांकि अधिकतर मामलों में पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं। वहीं कई मामलों में आरोपी बेल लेकर जेल से बाहर निकलने के बाद अपना दबदबा फिर से बनाने की फिराक में लगे हैं।

बाइट :

मामले को लेकर एसपी विनय तिवारी ने समस्तीपुर टाउन मीडिया को बताया कि समस्तीपुर पुलिस जमीन कारोबारियों पर पैनी नजर बनाई हुई है। अगर कोई भी व्यक्ति अपना वर्चस्व दिखाने के लिए या भय का माहौल बनाने के लिए फायरिंग या अवैध कब्जा करता है तो उसे करारा कानूनी सबक सिखाया जाएगा। किसी भी आम आदमी को चिंता करने या परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, जनता दरबार में आकर बेहिचक शिकायत कर सकते हैं। पुलिस निश्चित ही कारवाई करेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

3 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

3 घंटे ago

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

5 घंटे ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

16 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

1 दिन ago