Samastipur

समस्तीपुर जंक्शन पर गंगासागर एक्सप्रेस के गेट पर बैठा यात्री प्लेटफार्म की दीवार से रगड़ाकर हुआ जख्मी, PMCH रेफर

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- दरभंगा से सियालदह जा रहे गंगासागर एक्सप्रेस ट्रेन की गेट पर बैठा एक यात्री समस्तीपुर जंक्शन पर प्लेटफार्म की दीवार से रगड़ा कर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। ट्रेन की स्पीड के कारण उसके पैर की ऊंगली की हड्डी के साथ मांस भी उखड़ गया। युवक को अन्य यात्रियों ने समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।

युवक की पहचान समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के चंदौली गांव के रहने वाले बैजनाथ राय के पुत्र राजन कुमार के रूप में की गई है। बताया गया है कि राजन दरभंगा में मार्बल का काम करता है। काम निपटाने के बाद शनिवार शाम वह गंगासागर एक्सप्रेस से अपने साथियों के साथ वापस समस्तीपुर लौट रहा था।

ट्रेन में अत्यधिक भीड़ होने के कारण वह गेट पर ही बैठ गया। लेकिन जब ट्रेन खुली तो उसका दाहिना पैर प्लेटफार्म की दीवार से रगड़ाने लगा। जिससे उसका पैर गंभीर रूप से जख़्मी हो गया। ट्रेन में मौजूद अन्य यात्रियों ने किसी तरह प्रयास कर उसके पैर को ऊपर खींचा तो देखा उसके पैर की हड्डी के साथ मांस भी खत्म हो गई है। इसके बाद समस्तीपुर में ट्रेन रुकने पर जख्मी युवक को लोगों ने समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां से उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

ताजपुर में हुए प्रोपर्टी डीलर ह’त्याकांड मामले फरार चल रहे अभियुक्तों द्वारा फिर से एक और प्रोपर्टी डीलर के हत्या की रची जा रही साजिश !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के हरपुर भिंडी चौर में दर्जीनिया पुल…

3 घंटे ago

एक ही दल के दो नेताओं में अदावत! सिनेमा हॉल संचालक पर फायरिंग मामले में लोजपा(रा) नेता की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी जारी

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में अनुरूप सिनेमा के पास मंगलवार की रात…

13 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी पर पुल निर्माण की मांग तेज, नाव के सहारे आवागमन को मजबूर ग्रामीण

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर प्रखंड अंतर्गत शोभन पंचायत के सामने बूढ़ी गंडक नदी…

13 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘आहट’ के तहत 7 नाबालिगों का रेस्क्यू, एक बाल तस्कर भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन आहट के तहत…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में ‘महिला आयोग आपके द्वार’ कार्यक्रम में 100 से अधिक मामलों की हुई सुनवाई

समस्तीपुर : बिहार राज्य महिला आयोग की ओर से गुरुवार को सर्किट हाउस में 'महिला…

14 घंटे ago