Samastipur

समस्तीपुर जिले के 13 केंद्रों पर आज ITI कैट परीक्षा, 10:30 बजे के बाद नहीं दिया जाएगा प्रवेश, जूता पहनकर प्रवेश नहीं

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद की ओर से रविवार को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आईटीआई में प्रवेश के लिए प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर जिला मुख्यालय स्थिति 13 विद्यालयों में परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। जहां परीक्षा में 5423 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

बताया गया कि परीक्षा एक पाली में सुबह 8-11 बजे तक ली जाएगी। किसी भी केंद्र पर परीक्षार्थियों को 10:30 बजे के बाद एंट्री नहीं दी जाएगी। वहीं वैध कारण होने की स्थिति में 10:45 बजे प्रवेश कराया जा सकता है। इसके लिए परीक्षार्थियों को सुबह 8 बजे से एंट्री दी जाएगी।

वहीं इसको लेकर सभी केंद्रों पर स्टैटिक दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल, महिला बल व एक वरीय शिक्षक की प्रतिनियुक्ति की गई है। जो 11 बजे तक फ्रिशकिंग का कार्य पूरा करेंगे। वहीं उड़नदस्ता दंडाधिकारी, पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट, केंद्र प्रेक्षक, केन्द्राधीक्षक व वीक्षक परीक्षार्थियों की मदद करेंगे। इसको लेकर डीईओ मदन राय ने बताया कि परीक्षा की प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। परीक्षार्थी को जूता पहनकर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सघन जांच के बीच कदाचारमुक्त परीक्षा आयोजित की जाएगी।

वीडियोग्राफी की जगह बायोमेट्रिक से होगी परीक्षार्थियों की जांच

परीक्षा में वीडियोग्राफी की जगह परीक्षार्थियों की बायोमेट्रिक जांच की जाएगी। जिसमें अंगूठे का निशान, ओएमआर सीट के बारकोड व फोटो लिया जाएगा। इससे पूर्व केंद्राधीक्षक अभ्यर्थियों की पहचान व जांच कर ही परीक्षा केन्द्र के अंदर प्रवेश देंगे। बताया गया कि जिला में परीक्षा देने के लिए दूसरे जिला से लोग आ रहे हैं। ऐसे में केन्द्रों की जानकारी देने के लिए रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर काउंटर लगाने की सुविधा दी जाएगी। जिससे किसी भी परीक्षार्थी को ससमय केंद्र पहुंचने व प्रवेश में आसानी होगी।

Avinash Roy

Recent Posts

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

9 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

10 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

10 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

12 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

12 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

15 घंटे ago