Samastipur

समस्तीपुर में हथियार के साथ भोजपुरी गानों पर थिरकते युवक का वीडियो वायरल, SP ने कहा- होगी कार्रवाई

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर में हथियार के साथ तस्वीर खींचाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करना फैशन बन गया है। हालांकि वायरल हो रही तस्वीर या वीडियो मिलने पर समस्तीपुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई भी की जा रही है लेकिन हथियार की नुमाइश करते फोटो और वीडियो वायरल करने से लोग बाज नहीं आ रहे हैं।

ताजा मामला अब मुफस्सिल थाना क्षेत्र का है जहां हथियार के साथ एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा रहा है कि आधा दर्जन से अधिक युवाओं के साथ उक्त युवक हथियार लहराते हुए भोजपुरी गानों पर डांस कर रहा है। वहीं एक तस्वीर भी है जिसमें उक्त युवक हाथ में देशी कट्टा लिये हुए है। वह तस्वीर ठंड के मौसम की बताई जा रही है, क्योंकि युवक ने जैकेट पहन रखा है।

पुलिस कप्तान विनय तिवारी द्वारा बार-बार कहा गया है कि यदि कोई व्यक्ति के द्वारा हथियार लहराते हुए भय दिखाकर डर का माहौल पैदा किया जा रहा हो तो उसपर अवश्य कारवाई की जाएगी। लेकिन यह सिलसिला लगातार जारी है।

वीडियो में दिख रहा युवक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर वार्ड संख्या-2 निवासी मो. साहेब जान का पुत्र मो. शमशेर बताया जा रहा है। हालांकि वायरल हो रहे इस वीडियो की पुष्टि समस्तीपुर टाउन मीडिया नहीं करती है। वहीं इस मामले पर एसपी विनय तिवारी ने बताया है कि वायरल हो रहे वीडियो की जानकारी उन्हें मीडिया के माध्यम से मिली है, युवक पर कार्रवाई करने को लेकर मुफस्सिल थाने को कहा गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

4 घंटे ago

भोजपुर एनकाउंटर केस: IPS कुंदन कृष्णन ने RJD सांसद को भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस, सुधाकर सिंह ने दिया जवाब

भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…

6 घंटे ago

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

14 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

18 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

19 घंटे ago