समस्तीपुर/हसनपुर :- समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हसनपुर बाजार स्थित हनुमान मंदिर से बीती रात चोरों ने लाखों रुपए के जेवर और दान के रूपयों से भरी पेटी की चोरी कर ली। घटना की जानकारी शनिवार की सुबह पुजारी को तब मिली, जब वो पूजा करने मंदिर में पहुंचे। यहां रुपए से भरी दान पेटी, दो नेत्र, घंटी गायब मिले। इसके बाद उन्होंने इस घटना की जानकारी आसपास के लोगों को दी।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मंदिर परिसर में जुट गई। पुजारी ने बताया कि घटना के बारे में पुलिस को जानकारी दी गई है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि बहुत जल्द चोरों को पकड़ लिया जाएगा। वहीं इस मामले पर हसनपुर थानाध्यक्ष मीसा भारती ने बताया की सूचना मिलते ही पुलिस को मंदिर भेजा गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वहीं बाजार परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय बच्ची को रात में…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…