Samastipur

एक अध्यापक के लिए आवश्यक है कि वह शिक्षण कौशलों का अर्थ समझे

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर : एक अच्छा ‘शिक्षण-प्रशिक्षक’ सदैव अपने प्रशिक्षार्थियों में विशिष्ट शिक्षण-कौशलों में निपुणता प्रदान करता है। अतः एक अध्यापक के लिए आवश्यक हो जाता है कि वह शिक्षण कौशलों का अर्थ समझे, उनकी धारणाओं से परिचित हो और उन पर पूर्ण अधिकार प्राप्त करने में समर्थ हो। तभी वह एक अच्छा, निपुण शिक्षक बन सकता है। उक्त बाते सोमवार को दादपुर स्थित गुरूकुल सीनियर सेकेंड्री स्कूल में आयोजित इन हाउस ट्रेनिंग को संबोधित करते हुए लव कुमार ने कही।

उन्होंने क्रिएटिव एंड सॉफ्ट स्किल्स विषय पर प्रशिक्षण देते हुए बताया कि सॉफ्ट स्किल्स, जिसे सामान्य कौशल या मुख्य कौशल के नाम से भी जाना जाता है। यह वह स्किल्स है जिसे बिना एकेडमिक ज्ञान के प्राप्त किया जाता है। सॉफ्ट स्किल हमारी प्रोफेशनल लाइफ में काम आने वाले विशिष्ट कुशलता है।

एकेडमिक डिग्री या तकनीकी अनुभव से परे यह कौशल सभी इंडस्ट्री और हर नौकरी के क्षेत्र में काम आती है। सॉफ्ट स्किल्स हर करियर के लिए उपयोगी है। सॉफ्ट स्किल्स एक व्यापक क्षेत्र है, जिसमें संप्रेषण, व्यवसायिकता, धैर्य, रचनात्मकता, उत्साह, आत्मविश्वास, समर्पण आदि स्किल्स शामिल हैं।

प्रशिक्षक ने बताया कि रचनात्मकता शिक्षण की एक ऐसी रणनीति है जिसमें विद्यार्थी के पूर्व ज्ञान, आस्थाओं और कौशल का इस्तेमाल किया जाता है। रचनात्मक रणनीति के माध्यम से विद्यार्थी अपने पूर्व ज्ञान और सूचना के आधार पर नई किस्म की समझ विकसित करता है। इस शैली पर काम करने वाला शिक्षक प्रश्न उठाता है और विद्यार्थियों के जवाब तलाशने की प्रक्रिया का निरीक्षण करता है, उन्हें निर्देशित करता है तथा सोचने-समझने के नए तरीकों का सूत्रपात करता है।

मौके पर प्राचार्य नीरज कुमार, उप प्राचार्य नीलाद्री सरकार, मुकेश कुमार सिंह, सुशील कुमार, आनंद कुमार सिंह, राजेश कुमार राॅय, मो. गुलाब, अंशु कुमारी, बुलबुल सिंह, सुप्रिया रानी, रूणा कुमारी, शबनम कुमारी, मधुमिता सहित दर्जनों शिक्षक उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शराब तस्कर ने महिला दारोगा का अंगूठा दांत से चबा लिया; ईंट-पत्थरों से हमला, 4 सगे भाइयों सहित 6 नामजद

बिहार में शराबबंदी को सख्ती से धरातल पर उतारने निकली मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की…

21 मिनट ago

समस्तीपुर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने के लिए महाराष्ट्र में जुटा जनसहयोग, 5.21 लाख रुपये की राशि प्रदान

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की…

8 घंटे ago

PM मोदी के जन्मोत्सव पर मणिपुर भगवती स्थान मंदिर परिसर में 1001 दीप जलाए गये, भक्तों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

समस्तीपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर बिहार सरकार के निर्देशानुसार चलाए…

10 घंटे ago

प्रशिक्षणार्थियों के लिए बेहतर माहौल और सुविधाओं पर जोर, समस्तीपुर डीएम ने परखा पूसा केंद्र का हाल

समस्तीपुर : प्रशिक्षणार्थियों को बेहतर माहौल और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डीएम…

10 घंटे ago

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर में कल 18 सितंबर से नामांकन शुरू, संविदा पर नियुक्त होंगे सहायक प्राध्यापक

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं…

19 घंटे ago

तीन साल से नगर निगम की दुकानों का फंसा है किराया, करीब 60 लाख का अटका है दुकानदारों पर राजस्व

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम की दुकानों से मिलने वाला किराया पिछले करीब तीन वर्षों…

20 घंटे ago