हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने बिहार की नीतीश सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया है। हम पार्टी के संस्थापक सदस्य और वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन ने इसकी घोषणा कर दी है। पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद संतोष कुमार सुमन ने इसका ऐलान किया। उन्होंने कहा है कि शुक्रवार शाम को गवर्नर हाउस जाएंगे जहां सरकार से समर्थन वापसी का पत्र महामहिम राज्यपाल को सौंपा जाएगा। इसके लिए राज्यपाल से समय ले लिया गया है। पार्टी के संरक्षक जीतन राम मांझी उनके साथ गवर्नर हाउस जाएंगे।
13 जून को जीतन राम मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अलग हो जाने की घोषणा की। इसके पहले उनके बेटे और बिहार सरकार में मंत्री संतोष कुमार सुमन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया । तब कहा गया था कि सरकार से बाहर हुए लेकिन महागठबंधन से नहीं। लेकिन अगले दिन हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने नीतीश सरकार से समर्थन वापसी की बात कही थी। 18 जून को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा बैठक के बाद इसका विधिवत ऐलान कर दिया गया।
महागठबंधन से अलग होने के बाद हम पार्टी एनडीए में एंट्री की कवायद कर रही है। संतोष सुमन ने कहा कि के पार्टी के संरक्षक जीतन राम मांझी के साथ वह दिल्ली जा रहे हैं। इस दौरान बीजेपी के नेताओं से बातचीत होगी। अनुमान किया जा रहा है कि दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी से चाणक्य अमित शाह के साथ जीतन राम मांझी की बैठक होगी और इसमें सब गठबंधन की शर्तों पर विचार किया जाएगा। पटना में कार्यकारिणी सभा संतोष सुमन कहा कि अगले तीन-चार दिनों में सब कुछ साफ हो जाएगा कि उन्हें क्या करना है।
इधर पार्टी की कार्यकारिणी की बैठक के बाद संतोष मांझी ने थर्ड फ्रंट बनाने का भी दावा किया। उन्होंने कहा कि कई लाइक माइंडेड पार्टियां हैं जिनसे पूर्व में बात होती रहती थी। उनसे भी नए राजनीतिक माहौल में बात किया जाएगा। कई एनजीओ और सामाजिक कार्यकर्ताओं फिर भी विचारधारा के आधार पर बात हो सकती है। किसी दल से सार्थक ताल मेल नहीं होता है तो थर्ड फ्रंट के विकल्प पर हम पार्टी विचार करेगी।
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की…
समस्तीपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर बिहार सरकार के निर्देशानुसार चलाए…
समस्तीपुर : प्रशिक्षणार्थियों को बेहतर माहौल और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डीएम…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं…
समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम की दुकानों से मिलने वाला किराया पिछले करीब तीन वर्षों…
समस्तीपुर : स्वास्थ्य विभाग ने सदर अस्पतालों में 75 प्रकार के ऑपरेशन की सुविधा अनिवार्य…