Samastipur

समस्तीपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में दो और शाखाओं में पढ़ाई की मिली स्वीकृति

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय समस्तीपुर को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (60 सीट) एवं इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन (60 सीट) में पढ़ाई कराने की एआईसीटीई नई दिल्ली ने स्वीकृति दी है। इन दोनों शाखाओं में अगले सत्र से संस्थान में पठन-पाठन की प्रक्रिया शुरु होगी।

अभी इस संस्थान में चार ब्रांच इलेक्ट्रिकल, मकैनिकल, सिविल और कम्प्यूटर साइंस की पढ़ाई करायी जाती है। प्रधानाचार्य डॉ. राजकिशोर तुगनायत ने बताया कि दो नये विषयों में पढ़ाई की स्वीकृति मिलना संस्थान के लिए गर्व की बात है। इस संस्थान की स्थापना 2022 में ही हुई है।

अपने नवनिर्मित कैंपस में स्थानांतरित हुए महज 8 महीने ही बीते हैं और इतने कम समय में किसी भी संस्थान में नए ब्रांच की पढ़ाई की स्वीकृति मिलना संस्थान की सफलता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इस सफलता का मुख्य श्रेय संस्थान में पढ़ रहे छात्रों, अध्यापकों और प्रधानाचार्य को है। संस्थान में छात्रों को कड़ी अनुशासन व्यवस्था व ग्रीन कैम्पस के साथ सभी सुविधाएं दी हैं।

उन्होंने बताया कि संस्थान में प्रथम बैच के अंतिम वर्ष के 140 छात्रों का प्लेसमेंट प्रतिष्ठित कंपनियों में हो चुका है और आगे भी प्रयास जारी है। नवनिर्मित बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय में संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. राजकिशोर तुगनायत को डीन भी बनाया गया है। यह वाकई मे किसी संस्थान की प्रगति को दर्शाता है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

1 घंटा ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड ने इंटर व मैट्रिक परीक्षा 2027 के लिए बढ़ाई फॉर्म भरने की तिथि, 31 अक्टूबर तक का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 में…

5 घंटे ago

कंटेनर में छिपाकर रखी गई शराब लोड चारों Scorpio हो सकती है चोरी की, लगा है फर्जी नंबर प्लेट

समस्तीपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर शंकर चौक के पास उत्पाद विभाग की टीम…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में मिलावटी मसाला बनाने वाले उद्योग पर छापेमारी, दो गोदाम और एक मिल सील

समस्तीपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर गांव में गुरुवार की दोपहर मिलावटी मसाला तैयार…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

15 घंटे ago