Samastipur

समस्तीपुर : अब चार चक्का वाहन से स्कूलों का निरीक्षण करने के लिए जाएंगे प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- जिले के सभी प्रखंड शिक्षा अधिकारियों को शिक्षा विभाग ने वाहन की सुविधा उपलब्ध करा दी है। इसी वाहन से वे अपने अपने प्रखंड के स्कूलों का निरीक्षण करने जाएंगे। उन्हें रोज स्कूल का निरीक्षण करना है। विभाग ने सभी बीईओ को किराए पर बोलेरो या स्कॉरपियो रखने की अनुमति दे दी है।

कलेक्ट्रेट स्तर के स्वीकृत दर पर ये वाहन वे रखेंगे। इसको लेकर प्राथमिक शिक्षा निदेशक पंकज कुमार ने सभी जिलों के डीईओ व बीईओ को आदेश जारी किया है। बता दें कि जिला में केवल डीईओ व सभी डीपीओ को ही वाहन की सुविधा विभाग से उपलब्ध है।

बीईओ स्तर के अधिकारी को वाहन की सुविधा नहीं रहने के कारण उन्हें स्कूलों की जांच करने में काफी परेशानी होती थी। जब भी जांच करने उन्हें किसी स्कूल में जाना होता था तो वे या तो निजी व्यवस्था से जाते थे या फिर किसी शिक्षक या हेडमास्टर की मदद लेते थे। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के पद पर आते ही पूर्व की व्यवस्था बदल दी गई। विभाग ने खुद महसूस किया कि बिना वाहन के स्कूल के निरीक्षण में व्यवहारिक कठिनाई उत्पन्न हो रही है। इसके बाद उक्त आदेश जारी किया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

11 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

11 घंटे ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

13 घंटे ago

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

17 घंटे ago