समस्तीपुर :- डीएम योगेंद्र सिंह के द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को चयनित अमीनों को नियुक्ति पत्र दिया गया। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के द्वारा 81 अमीनों की अनुशंसा जिले को उपलब्ध कराई गई थी। इनमे से 72 ने अपने कागजातों का सत्यापन कराया था।
इसमें से 69 अमीन को नियुक्ति प्रमाण पत्र दिया गया। इन नव नियुक्त अमीनों का प्रशिक्षण 9 जून से प्रारंभ होगा। नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का संचालन अपर समाहर्ता अजय कुमार तिवारी ने की।
डीएम के द्वारा उपस्थित सभी नवनियुक्त अमीनों को उनके पद एवं इससे जुड़े कार्यों के बारे में बताया गया। उन्हें जिले के गजेटियर पढ़ने की सलाह दी गई। वहीं बिहार सेवा संहिता एवं राजस्व विभाग के सर्कुलर तथा कंपीडियम के बारे में भी बताया गया। भूमि मापी के नवीनतम तकनीकों के बारे में जानकारी प्राप्त करने की सलाह दी गई। ताकि भू मापी में कोई त्रुटि नही रहे।
बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…
फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…
समस्तीपुर : बेटे के अपहरण की झूठी कहानी और जान से मारने की धमकी देकर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…
समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे…