समस्तीपुर में साइबर ठगों पर लगाम लगाने के लिए SP विनय तिवारी आज Cyber Police Station का करेंगे उद्घाटन
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े
समस्तीपुर :- बिहार में साइबर अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस के द्वारा बड़ा कदम उठाया गया है। पुलिस मुख्यालय के आदेश पर समस्तीपुर के एसपी विनय तिवारी द्वारा शुक्रवार की शाम साइबर थाने का उद्घाटन किया जाएगा। समस्तीपुर में नया साइबर थाना महिला थाना भवन के उपरी तल्ले पर खोला जा रहा है। इस थाने में एएसाई के अलावा कांस्टेबल, एक प्रोग्रामर और डेटा ऑपरेटर की भी नियुक्ति की जाने वाली है।
बिहार के हर जिले का अब अपना साइबर पुलिस थाना…@bihar_police @Samastipur_Pol pic.twitter.com/cePp7E9vru
— Samastipur Town (@samastipurtown) June 9, 2023
Samastipur Town मीडिया को एसपी विनय तिवारी ने बताया की पुलिस मुख्यालय के आदेश पर साइबर थाने का उद्घाटन शुक्रवार की शाम किया जा रहा है। जिले में साइबर थाना तो पहले से था ही लेकिन अब साइबर थाना सुचारू रूप से कार्य करेगा। जिले में कहीं भी किसी प्रकार का साइबर फ्रॉड होता है तो लोग यहां मामला दर्ज करा सकते हैं। चाहे ऑनलाइन ठगी, हैकिंग, पर्सनल डाटा का दुरुपयोग, बुलिंग, और ऑनलाइन थ्रेट जैसे मामलों से जुड़ी शिकायतें साइबर थाने में दर्ज करा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि सभी साइबर थानों को उनके जिलों के साइबर पुलिस थाना के नाम से जाना जाएगा। साइबर पुलिस थाना द्वारा जिला के अन्य थाना में साइबर से संबंधित कांडों में आवश्यक तकनीकी सहयोग प्रदान किया जाएगा। साथ ही पीड़ित साइबर अपराध से जुड़े मामले कहीं भी दर्ज करा सकते हैं। ऐसे सभी मामलों में घटनास्थल साइबर स्पेस माना जायगा। साथ ही कोई थानाध्यक्ष घटना स्थल के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने से इनकार नहीं कर सकता है।