Samastipur

समस्तीपुर में जज को पत्र भेजकर जान मार देने की धमकी मिली, FIR दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस, चैता गांव का है युवक

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- आम आदमी की क्या कहें, अपराधियों को सजा सुनाने वाले जज भी महफूज नहीं हैं। समस्तीपुर के CJM को डाक के माध्यम से मौत का पैगाम भेजा गया है। उन्हें यह धमकी बीते 15 जून को डाक के द्वारा दी गई है। जिसमें लिखा है ‘गरीब कब तक तारीख पर तारीख दौड़ेगा, न्याय की कुर्सी पर बैठकर जो न्याय न करें और बैक डोर से रिश्वत ले उसे इस दुनिया में जीने का कोई अधिकार नहीं है, मैं तुझे जान से मार दुंगा, तू मरेगा जरूरी ‘ शालिग्राम कनैजिया। यह पत्र एक बंद लिफाफे में 15 जून को समस्तीपुर कोर्ट में साधारण डाक के माध्यम पहुंचा। जिसके बाद कोर्ट से लेकर पुलिस महंकमा तक हंड़कंप मच गया।

प्रभारी मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के सामने इस पत्र को कोर्ट के कर्मियों ने खोल कर पढ़ा तो सभी दंग रह गए। पत्र दो पर्चियों में थी। तुरंत ही इस पत्र की चर्चा कोर्ट में चहुंओर होने लगी। मामले की जानकारी के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई। इस मामले को लेकर CJM ऑफिस के जीआर कलर्क राजीव कुमार के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

जिसमें समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत चैता दक्षिणी पंचायत के रामाशीष दास के पुत्र शालीग्राम कनौजिया को आरोपित किया गया है। जिसमें कहा गया है कि पत्र में न्याय की कुर्सी पर बैठने वालों को जान से मारने की धमकी लिखा गया है। इससे सरकारी कार्य करने में बाधा उत्पन्न करने की साजिश होना प्रतीत होता है।

बताया गया है कि यह पत्र केरल के एर्नाकुलम से आया है। जिसमें पत्र लिखने वाले ने अपना पता अंगारघाट थाने के चैता दक्षिणी बताया गया है। पुलिस सूत्रो ने बताया कि इस पत्र की जानकारी के बाद हरकत में आयी पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि पत्र लिखने वाला युवक विक्षिप्त है। वह स्थानीय जनप्रतिनिधि व अधिकारी को भी धमकी दे चुका है। वह इन दिनों एर्नाकुलम में रह कर काम करता है।

वहीं इस मामले को लेकर सदर SDPO संजय कुमार पांडेय ने बताया कि केरल के एर्नाकुलम से पत्र आया था। धमकी देने वाले ने खुद को अंगारघाट थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया है। इस मामले में नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। अबतक की जांच में युवक मेंटल बताया गया है। इससे पूर्व भी उसने कई लोगों को धमकी दी थी। वैसे पुलिस मामले की हर विन्दुओं पर जांच कर रही है।

बाइट :

Avinash Roy

Recent Posts

15 दिनों में डीजे मुक्त होगा बिहार, विधान परिषद में नीतीश सरकार ने किया ऐलान, गलती की तो …

बिहार में बरात या अन्य आयोजनों में डीजे संगीत पर पूरी तरह रोक लगा दी…

3 घंटे ago

बिहार विधानसभा स्पीकर समेत 42 विधायकों को HC का नोटिस, चुनावी हलफनामे में गलत जानकारी देने का आरोप

बिहार की राजनीति में बड़ा कानूनी घटनाक्रम सामने आया है। Patna High Court ने पक्ष…

5 घंटे ago

चुनावी हार से पस्त खेसारी लाल का सियासत से संन्यास? कहा- सच बोलकर राजनीति नहीं कर सकते

भोजपुरी के जाने माने सिंगर एक्टर खेसारी लाल यादव ने कहा है कि राजनीति करने…

6 घंटे ago

पत्थर से सिर फोड़ने पर मौ’त व समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य पथ जाम कर आगजनी मामले में दो अलग-अलग FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…

12 घंटे ago

समस्तीपुर पुरानी पोस्ट आफिस रोड स्थित सेंट्रल बैंक से 50 हजार Cash निकालकर जा रहे छात्र के बैग से उच्चके ने उड़ाये रूपये

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के पुरानी पोस्ट आफिस रोड स्थित सेंट्रल बैंक से बुधवार…

12 घंटे ago

BRB काॅलेज समस्तीपुर के छात्र प्रणव कश्यप ने राष्ट्रीय मंच पर लहराया परचम

समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज समस्तीपुर के छात्र प्रणव कश्यप ने चौथे नेशनल इंवायरनमेंट यूथ पार्लियामेंट…

13 घंटे ago