Samastipur

बिथान में बीती रात दो लोगों की निर्मम ह’त्या, छानबीन में जुटी पुलिस

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/बिथान :- समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र अंतर्गत सिहमा व सलहा बुजुर्ग गांव में बुधवार की देर रात दो अलग-अलग जगहों पर दो व्यक्ति की हत्या कर दी गई। हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। सूचना पर पहुंची स्थानीय थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार पहली घटना रात करीब 9:30 बजे थाना क्षेत्र के सलहा बुजुर्ग पंचायत के सलहा गांव में घटी, जहां बदमाशों ने मो. जैनुल आबेद्दीन उर्फ कुनू के 30 वर्षीय पुत्र मो. सलमान की चाकू गोदकर हत्या कर दी। ग्रामीणों ने बताया कि बीती रात को वह घर से करीब 500 मीटर दूर अपने खेत की और टहलने निकला था।

इसी दौरान कुछ बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया उसके पूरे शरीर को चाकू से गोदकर पेट को फाड़ डाला। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर कुछ लोग उधर दौड़े तो देखा कि वह खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था और सभी बदमाश फरार हो चुके थे। आनन-फानन में उसे उठाकर अस्पताल ले जा रहा था लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।

दूसरी घटना सिहमा गांव में घटी है जहां बदमाशों ने मौलवी यादव के 28 वर्षीय पुत्र रणवीर यादव की गोली मारकर हत्या कर दी। वह गांव में ही किराने का दुकान चलाता था। जानकारी के अनुसार रात लगभग 10:00 बजे वह दुकान बंद करने जा रहा था। इसी दौरान बदमाशों ने उसे गोली मार दी।

आनन-फानन ग्रामीणों के सहयोग से उसे अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले को लेकर बिथान थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर जिले के सभी सरकारी स्कूलों में लगाए जाएंगे सोलर रूफटॉप, DPO जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नामित

समस्तीपुर : बिहार के सरकारी विद्यालयों में आने वाले दिनों में बिजली का बिल शून्य…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : ग्रेजुएशन थर्ड सेमेस्टर सत्र 2025-27 के छात्र-छात्राओं का नामांकन आज से 5 सितंबर तक 

समस्तीपुर : स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर, सत्र 2025-27 के लिए नामांकन के मिथिला विश्विद्यालय प्रशासन ने…

3 घंटे ago

छठ महापर्व से पहले समस्तीपुर जिले की जर्जर सड़कों की होगी मरम्मत, 20 सूत्री की बैठक में MLC डॉ. तरुण कुमार ने उठाया मुद्दा

समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…

13 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर, टेक्नीशियन की कमी से संचालन प्रभावित; 20 सूत्री की बैठक में उठा मुद्दा

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…

13 घंटे ago