Samastipur

समस्तीपुर में फिर से बढ़ी तपिश, पारा 40 डिग्री के पार; दिन के तापमान ने 16 वर्षो का रिकार्ड तोड़ा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में भीषण गर्मी का तल्ख तेवर लगातार जारी है। बुधवार को दिन के तापमान ने बीते 16 वर्षो के रिकार्ड को तोड़ दिया। यह स्थिति सुबह 8 बजे के बाद से ही जारी रही। जो दिन चढ़ने के साथ हर घंटे बढ़ती गई। इस दौरान पछुआ हवा शरीर को झुलसा रही थी। घर से निकलने वाले लोग पूरा शरीर ढ़क कर निकल रहे थे। यह हालात कामोवेश शाम करीब 5 बजे तक जारी रहा। गुरुवार 1 जून की सुबह भी तेज धूप निकली है। आज भी प्रचंड धूप भी गर्मी का अलर्ट जारी है।

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को दिन का तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जो सामान्य से करीब 3.5 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक 25.5 डिग्री रहा। इससे पूर्व 2007 में दिन का तापमान 40.7 एवं 2012 में 40.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ.ए.सत्तार ने बताया कि अगले दो-तीन दिनों तक स्थिति बरकरार रहेगी। पछुआ गर्म हवा एवं हीट वेब जारी रहेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर जिले के सभी सरकारी स्कूलों में लगाए जाएंगे सोलर रूफटॉप, DPO जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नामित

समस्तीपुर : बिहार के सरकारी विद्यालयों में आने वाले दिनों में बिजली का बिल शून्य…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : ग्रेजुएशन थर्ड सेमेस्टर सत्र 2025-27 के छात्र-छात्राओं का नामांकन आज से 5 सितंबर तक 

समस्तीपुर : स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर, सत्र 2025-27 के लिए नामांकन के मिथिला विश्विद्यालय प्रशासन ने…

3 घंटे ago

छठ महापर्व से पहले समस्तीपुर जिले की जर्जर सड़कों की होगी मरम्मत, 20 सूत्री की बैठक में MLC डॉ. तरुण कुमार ने उठाया मुद्दा

समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…

13 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर, टेक्नीशियन की कमी से संचालन प्रभावित; 20 सूत्री की बैठक में उठा मुद्दा

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…

13 घंटे ago