Bihar

बिहार में ड्यूटी से गायब 62 डॉक्टरों को बर्खास्त करने की तैयारी में नीतीश सरकार, नोटिस भेजा

बिहार के वैसे सरकारी डॉक्टर जो लंबे समय से ड्यूटी से गायब हैं, उनके ऊपर अब बड़ी गाज गिर सकती है. पटना प्रमंडल में ऐसे पांच दर्जन से अधिक चिकित्सक चिन्हित किए गए हैं जो अपनी ड्यूटी ज्वाइन नहीं कर रहे और लंबे समय से गायब हैं. अब सरकार इन चिकित्सकों पर कार्रवाई करने की तैयारी में है. बात पटना प्रमंडल की करें तो 62 चिकित्सकों पर कार्रवाई हो सकती है. इन डॉक्टरों को नोटिस भेजा गया है लेकिन इसे अंतिम मौके की तरह देखा जा रहा है. इसके बाद भी अगर डॉक्टरों का रवैया नहीं बदलता है तो उनकी नौकरी जा सकती है.

पटना प्रमंडल के 62 डॉक्टरों को नोटिस!

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पटना प्रमंडल के 62 डॉक्टरों को चिन्हित किया गया है जो लंबे समय से ड्यूटी से गायब हैं. इन डॉक्टरों को विभाग की ओर से नोटिस भेजा गया है. इन डॉक्टरों को ड्यूटी ज्वाइन करने का अंतिम मौका दिया गया है और नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा गया है. इसे लेकर संयुक्त सचिव की ओर से आदेश जारी किया गया है.

कई सालों से गायब हैं डॉक्टर

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जिन चिकित्सकों को नोटिस भेजा गया है वो कई सालों से लगातार अनुपस्थित हैं. इन डॉक्टरों को प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सफाई देने का मौका पहले ही दे दिया गया था. ये 62 डॉक्टर पटना प्रमंडल के अधीन काम कर रहे हैं.

डॉक्टरों को किया जा सकता है बर्खास्त

बता दें कि सरकार इन मामलों को लेकर अब बेहद गंभीर है. स्वास्थ्य विभाग की कमान अब उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के हाथों में है. डिप्टी सीएम ने साफ शब्दों में ये कहा है कि डॉक्टरों के द्वारा इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. वहीं सीएम नीतीश कुमार भी इस दिशा में बेहद सख्त रहे हैं. कई डॉक्टरों की नौकरी पूर्व में जा चुकी है. उन्हें बर्खास्त किया जाता रहा है. डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव अचानक ही रात में अस्पतालों का दौरा करने निकलते रहते हैं. स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही को लेकर वो शुरू से सख्त दिखे हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर जिले के सभी सरकारी स्कूलों में लगाए जाएंगे सोलर रूफटॉप, DPO जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नामित

समस्तीपुर : बिहार के सरकारी विद्यालयों में आने वाले दिनों में बिजली का बिल शून्य…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : ग्रेजुएशन थर्ड सेमेस्टर सत्र 2025-27 के छात्र-छात्राओं का नामांकन आज से 5 सितंबर तक 

समस्तीपुर : स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर, सत्र 2025-27 के लिए नामांकन के मिथिला विश्विद्यालय प्रशासन ने…

2 घंटे ago

छठ महापर्व से पहले समस्तीपुर जिले की जर्जर सड़कों की होगी मरम्मत, 20 सूत्री की बैठक में MLC डॉ. तरुण कुमार ने उठाया मुद्दा

समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…

11 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर, टेक्नीशियन की कमी से संचालन प्रभावित; 20 सूत्री की बैठक में उठा मुद्दा

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…

12 घंटे ago