समस्तीपुर :- आगामी बकरीद पर्व को लेकर समस्तीपुर जिले में सदर SDO, सदर SDPO समेत कई थानों की पुलिस के द्वारा समाहरणालय परिसर से फ्लैग मार्च निकाला गया। बकरीद के पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट है और सुरक्षा के सभी पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं। फ्लैग मार्च में शामिल पुलिस अधिकारियों ने चौक-चौराहों के अलावे शहर से सटे ग्रामीण इलाको में लोगों को शांतिपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के साथ मिलजुल कर त्योहार मनाने की अपील की है।
SDPO संजय पांडेय ने बताया कि लोगों को आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई। शांति व्यवस्था में खलल डालने वालों को पुलिस चिन्हित कर कार्रवाई करेगी। उन्होंने बताया कि बकरीद को देखते हुए सोशल मीडिया यथा फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्सएप ग्रुप आदि पर विशेष ध्यान पुलिस रख रही है। ताकि अफवाह फैलाने, माहौल बिगाड़ने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई की जा सके।
बता दें कि बुधवार को समस्तीपुर जिला मुख्यालय से मुफस्सिल थाना क्षेत्र, मथुरापुर ओपी क्षेत्र, मुसरीघरारी थाना क्षेत्र इत्यादि क्षेत्र से फ्लैग मार्च गुजरी है। इस दौरान पुलिस जगह-जगह पर रुक-रुक कर बकरीद का त्योहार शांति पूर्वक व भाईचारे के साथ मनाने का अपील कर रहे हैं।
वीडियो…
बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…
राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…
तस्वीर : फाईल (माही-मनीषा) समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गरूआरा चौर स्थित एक विवाह…
समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…
समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…
समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…