समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर :- समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत करीमनगर पंचायत के मुखिया पति द्वारा सरकारी भूमि पर झोपड़ी निर्माण करने वाले व्यक्ति के उपर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किये जाने से नाराज लोगों ने हाजीपुर-बछवारा मुख्य मार्ग मोहद्दीनगर बाजार में बीच सड़क पर धरना प्रदर्शन पर बैठ गए हैं।
मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मामले में महिला समेत चार लोग जख्मी हुए थे। उक्त मामले को लेकर पीड़ित ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार भी लगाई थी। उक्त मुखिया पति की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज लोगों ने सड़क जामकर जमकर नारेबाजी किया व बीच सड़क पर धरना प्रदर्शन पर बैठ गए।
पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राममोहन राय भी पीड़ित परिवार के साथ सड़क पर बैठकर प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि उक्त मुखिया पति ने पिछले दिनों विवादित भूमि पर निर्माण कार्य संबंधित समाचार कवरेज करने गए एक पत्रकार पर भी जानलेवा हमला किया गया था। उन्होंने कहा कि मुखिया पति ने कई बार कई लोगों पर हमला किया, लेकिन प्रशासनिक कार्यवाही नहीं होने के कारण उसका मनोबल बढ़ चुका है। जब तक प्रशासन की ओर से ठोस कदम नहीं उठाया जाता है, तब तक मोहिउद्दीन नगर बाजार के बीच सड़क पर ही प्रदर्शन जारी रहेगा। बाद में वरिय पदाधिकारियों के हस्तक्षेप व कारवाई करने का आश्वासन दिये जाने के बाद जाम समाप्त कराया गया।
बताते चलें की बीते 26 जून को नगर पंचायत के मुखिया पति सुभाष चौधरी एवं करीमनगर गांव के ही रहने वाले मो. अकबर के बीच मारपीट हुई थी। मारपीट में लाठी-डंडों का इस्तेमाल किया गया था। उक्त मारपीट के दौरान 4 लोग जख्मी हो गए थे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ था। जख्मी लोगों का इलाज समस्तीपुर सदर अस्पताल में कराया गया था।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक मुहल्ले से रिश्ते को शर्मसार…
समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड के मेयारी पंचायत में श्मशान की जमीन पर पंचायत सरकार भवन…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पहले ग्रामीण एसपी के रूप में मुकुल कुमार रंजन ने…
समस्तीपुर : शहर के मोहनपुर रोड स्थित बीआरबी कॉलेज में छात्राओं की बुनियादी सुविधाओं से…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा थाने की पुलिस ने करीब पांच साल पुराने कार लूटकांड में एक…
बिहार पुलिस को देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान इस साल दिसंबर में प्रदान किया जा…