Samastipur

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में 20 को अनुसंधान की गुणवत्ता पर कार्यशाला का होगा आयोजन

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में अनुसंधान की गुणवत्ता और पारदर्शिता को लेकर एक कार्यशाला का आयोजन आगामी बीस जून को किया जाएगा। बताया जाता है कि विवि के कुलपति डा. पीएस पांडेय विश्वविद्यालय में अनुसंधान की गुणवत्ता को बढाने के लिए शुरू से ही लगातार सकारात्मक प्रयास कर रहे हैं।

इस कार्यशाला का आयोजन भी इसी संदर्भ में किया जा रहा हैं। आगामी होने वाले कार्यशाला के दौरान कुलपति विश्वविद्यालय में चल रहे विभिन्न अनुसंधान कार्यों की गुणवत्ता और उसकी पारदर्शिता से स्वयं रूबरू होंगे।

विश्वविद्यालय के सूचना पदाधिकारी डॉ. कुमार राज्यवर्धन ने बताया कि इस कार्यशाला में कुलपति डा. पीएस पांडेय, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के प्रमुख वैज्ञानिक डा. अमरेंद्र कुमार, वरीय वैज्ञानिक डा. श्रीधर गौतम, अनुसंधान वैज्ञानिक डा. हरीश कुमार त्रिपाठी, कृषि विश्वविद्यालय पुसा के पुस्तकालयाध्यक्ष डा. राकेश मणि शर्मा आदि अनुसंधान के विभिन्न आयामों पर अपने-अपने विचार व्यक्त करेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

2 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

3 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

3 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

16 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

16 घंटे ago