Samastipur

ओडिशा रेल हादसा: समस्तीपुर जिला प्रशासन ने जारी किया हेल्प लाइन नंबर, समस्या होने पर दें सूचना… 

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुरः ओडिशा में रेल हादसा को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन ने हेल्प लाइन नंबर जारी किया है. इसको लेकर अधिकारियों को दिशा निर्देश भी जारी किया है. इस यात्रा में जिले से अगर कोई भी यात्री को हताहत हुआ है तो प्रशासन को सूचित कर सकते हैं. इसको लेकर जिले के सभी बीडीओ, सीओ को जरूरी निर्देश दिया गया है.

जिला प्रशासन ने अंदेशा जताया है कि इस हादसे में जिले के भी कुछ यात्री जख्मी हो सकते हैं. बहरहाल समस्तीपुर प्रशासन ने एक हेल्पलाइन नंबर 9470090940 जारी किया है. जिला प्रशासन ने यह अपील की है कि इस यात्रा में अगर जिले का कोई हताहत हो तो इस नंबर पर पीड़ित या फिर उनके परिवार के सदस्य जरूरी मदद के लिए सूचना दे सकते हैं.

वहीं यहां के सभी बीडीओ व सीओ को अपने क्षेत्र में इस तरह की कोई जानकारी मिलती हो तो इसकी सूचना भी जिला प्रशासन हेल्पलाइन पर देने का निर्देश दिया है. बता दें कि ओडिशा में हुए रेल हादसे में बिहार के तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि 13 यात्री घायल हैं.

इतने लोगों की हुई मौतः

बता दें कि शुक्रवार को ओडिशा के बालासोर में रेल हादसे में अब तक 288 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. 900 से अधिक लोग घायल हैं. सभी लोगों का इलाज चल रहा है. यह घटना शुक्रवार की शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है. इसमें बिहार के अलावा अन्य राज्य के लोगों की भी मौत हुई है. इस घटना के बाद से बिहार में भी मातम पसरा हुआ है. इसी को देखते हुए समस्तीपुर जिला प्रशासन ने हेल्प लाइन नंबर जारी किया है.

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

5 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

6 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

9 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

9 घंटे ago