Bihar

ओडिशा रेल हादसा: बिहार के लोगों की मदद के लिए CM नीतीश का कदम, बालासोर जाएंगे अधिकारी, 4 सदस्यीय टीम गठित

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

ओडिशा के बालासोर में हुई भीषण ट्रेन दुर्घटना में बिहार के यात्रियों को आवश्यक मदद पहुंचाने के लिए अधिकारी बालासोर जाएंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर चार अधिकारियों की एक टीम भेजी जा रही है जो रविवार को पहुंचेगी। टीम ओडिशा सरकार, रेलवे तथा बालासोर जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करेगी।

आज रवाना होगी चार सदस्यीय टीम

टीम में श्रम संसाधन निदेशक श्याम बिहारी मीणा, मुजफ्फरपुर के रेल एसपी डॉ. कुमार आशीष, आपदा प्रबंधन विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी अविनाश कुमार व एसडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट शहरयार शामिल हैं। आपदा प्रबंधन सचिव संजय कुमार अग्रवाल इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा इस हादसे से संबंधित आवश्यक सूचना एकत्रित करने के लिए हेल्पलाइन नम्बर 0612-2294204 /205 और 7070290170 जारी किया गया है।

इस भीषण रेल दुर्घटना में सुरक्षित बचे बिहार के यात्रियों को वापस लाने की कार्रवाई राज्य सरकार ने शुरू कर दी है। इस क्रम में प्रथम बैच में राज्य के 40 यात्रियों को बस द्वारा बिहार वापस लाया जा रहा है। इसमें अररिया के 24, किशनगंज और सीतामढ़ी के 2-2, दरभंगा के 9 एवं समस्तीपुर के 3 यात्री शामिल हैं।

बिहार के 7 लोगों की मौत

आपको बता दें ओडिशा में हुए ट्रेन हादसे में बिहार के सात लोगों की मौत हो गई है। इनमें उत्तर बिहार के चार, नवादा का एक और जमुई के दो लोग शामिल हैं। जबकि 36 से अधिक घायल हैं। दस लापता बताये जा रहे हैं। मृतकों में दो मधुबनी के झंझारपुर के और एक लदनियां के थे। पूर्वी चंपारण के रामगढ़वा के भी एक मजदूर की मौत हुई है।

उत्तर बिहार के 20 लोग घायल हो गए हैं। इनमें नौ लोग मधुबनी के जबकि 11 लोग पूर्वी चंपारण के रहनेवाले हैं। जमुई के भी दो युवकों की मौत हो गयी। नवादा के रोह के युवक की मौत की भी सूचना है। मड़रा पंचायत के मुखिया देवेंद्र प्रसाद सिन्हा उर्फ शैलेंद्र महतो ने बद्री मांझी के 32 वर्षीय पुत्र पप्पू मांझी की मौत की बात कही है। वहां के छह लोग घायल हैं। वहीं, बेगूसराय के पांच लोग भी जख्मी हुए हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

दोस्तों द्वारा ठंडा पेय में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप, पत्नी ने पांच के खिलाफ करायी FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने…

5 घंटे ago

उद्घाटन के बाद सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल में गूंजीं स्वागत की धुनें, 40 विद्यार्थियों का हुआ भव्य प्रवेश

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय…

5 घंटे ago

शिवाजीनगर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापना को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन, जनसहयोग अभियान ने पकड़ी रफ्तार

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए चलाया…

5 घंटे ago

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

10 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

13 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

17 घंटे ago