समस्तीपुर/मोरवा :- हलई ओपी क्षेत्र के बाजितपुर करनाल पंचायत की सड़क को लोगों ने जाम कर दिया। लोगों ने बताया कि शादी की खरीदारी करने निकले संतोष राम को उत्पाद विभाग की टीम ने उठा लिया।
बताया जाता है कि संतोष राम के बेटे का रविवार को गिढारी- मटकोर की रस्म होनी है। सोमवार को शादी होना है, शादी की तैयारी संबंधित सामान की खरीदारी करने निकले संतोष राम नामक व्यक्ति को ताड़ी दुकान के समीप से उत्पाद विभाग की टीम ने उठा लिया।
इसके अलावा अरुण कुमार को भी टीम साथ ले गई। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पटोरी-समस्तीपुर मार्ग को बांस-बल्ला लगाकर जाम कर दिया। लोगों का कहना था कि पुलिस लोगों को बेवजह परेशान कर रही हैं। जाम की सूचना पर पहुंची स्थानीय थाने की पुलिस ने लोगों को समझा-बुझा कर जाम समाप्त कराया।
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय बच्ची को रात में…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…