समस्तीपुर :- दवा दुकानों में फार्मासिस्ट नहीं रहने एवं विभिन्न प्रकार के अनियमितता मिलने के कारण औषधि विभाग ने दस दवा दुकानों पर कारवाई की है। जहां पांच दवा दुकानों का लाइसेंस निर्धारित समय के लिए निलंबित कर दिया गया है। वहीं पांच दवा दुकानों के संचालकों से जवाब तलब किया गया है।
निलंबित अवधि में दवा दुकान खोले जाने पर दुकानदार पर सख्त कारवाई करने की चेतावनी दी गयी है। डीएम योगेंद्र सिंह ने विभागीय समीक्षा व एनसीओआरडी की बैठक के बाद दवा दुकानों की नियमित जांच करने का आदेश औषधि विभाग को दिया था। जिसके बाद डीआई की टीम लगातार जांच कर रही है।
डीएम के आदेश पर औषधि विभाग की एडीसी निलिमा कुमारी द्वारा जारी प्रेस विज्ञिप्ति के अनुसार समस्तीपुर के न्यू वर्मा मेडिकल हॉल, केवस निजामत रेबाड़ी ढाला भूषण चौक स्थित न्यू दुर्गा मेडिकल स्टोर, रोसड़ा सिनेमा चौक स्थित अन्नपूर्णा ड्रग्स, अस्पताल रोड गंगापुर पूसा रोड स्थित न्यू मिश्रा मेडिकल हॉल एवं पूसा के मोरसंड चौक स्थित भवानी मेडिकल हॉल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है।
दवा दुकानों की जांच के दौरान मिली गड़बड़ी के कारण पांच दुकानों के विक्रेता से जवाब तलब किया गया है। एडीसी ने बताया कि रोसड़ा ब्लॉक रोड स्थित कृष्णा ड्रग्स, न्यू मार्केट मूलचंद रोड समस्तीपुर स्थित हेल्थ ड्रग्स एजेंसी, कल्याणपुर के पुरुषोतमपुर के न्यू मेडिसीन सेंटर, दलसिंहसराय के तृप्ति सुंदर कॉम्पलेक्स स्थित न्यू भारत होमिया हॉल एवं पटोरी के डीह मोहनपुर स्थित मां काली मेडिकल स्टोर के विक्रेता से जवाब तलब किया गया है।
दवा दुकानों में गड़बड़ी की शिकायतों के बाद डीएम के निर्देश पर लगातार दवा दुकानों पर छापेमारी जारी है। इस दौरान इन दवा दुकानों में कई गड़बड़ी मिली है। एडीसी निलिमा कुमारी ने बताया कि विभिन्न कारणों से कार्रवाई की गयी है। इसमें मुख्य रुप से दवा दुकानों पर फार्मासिस्ट का नहीं होना। शिड्यूल एच वन पंजी का अद्यतन नहीं होना। बिना डॉक्टरी पर्ची के दवा बेचने की अद्यतन रिपोर्ट उपलब्ध नहीं होना, पर्चेज बिल का नहीं होना सहित अन्य कारण से कार्रवाई की गयी है। उन्होंने कहा कि निलंबन अवधि में दवा दुकान खुले रहने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बिहार की मोकामा विधानसभा सीट से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत सिंह अक्सर अपने…
समस्तीपुर : पुलिस कर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से अधिक मजबूत एवं फिट बनाने…
समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन के बाजार साइड में खाली पड़ी जमीन का अब विकास कार्यों…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड में कार्यरत एक महिला शिक्षक द्वारा की गई…
समस्तीपुर : जिले में ऑनलाइन बुकिंग के जरिए घरेलू सामान की आड़ में लाई जा…
बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में 6 अप्रैल से स्कूलों का समय बदल जाएगा। राज्य…