समस्तीपुर/खानपुर :- समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रेबड़ा गोटियाही शमशान में गुरुवार को अंधविश्वास में एक मृत युवक के शव को जिंदा करने का कुछ लोगों ने प्रयास किया। इस कार्रवाई को देखने के लिए श्मशान में लोगों की भारी भीड़ जुटी थी। हालांकि युवक को जिंदा नहीं किया जा सका।
मिली जानकारी के अनुसार खानपुर उत्तरी पंचायत के वार्ड 5 निवासी मोहन सदा के 25 वर्षीय पुत्र लालू सदा करीब 6 माह से बीमार था। बुधवार रात उसका निधन हो गया। गुरुवार दोपहर 12 बजे उसके शव को रेवडा गोटियाही श्मशान में दफना दिया गया। शव दफनाने के बाद कुछ लोग श्मशान में पहुंचे और उसके ही भाई एवं भौजाई पर डायन से मरवाने का आरोप लगा मृतक को जिंदा करने की बात कह शव को खोद कर बाहर निकलवाया। उसके बाद कुछ भक्तों ने झाड़-फूंक करने का खेल शुरू किया।
रेबड़ा पंचायत के मुखिया के पति रविंद्र राय ने बताया कि श्मशान में लोगों की भीड़ जुटी हुई थी। वहीं खानपुर उत्तरी पंचायत के मुखिया अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मृत व्यक्ति को जिंदा करने के नाम पर उसके शव को खोद कर निकाल लिया। इसको देखने को लेकर लोगों की भीड़ लग गई।
इसकी सूचना खानपुर थाना अध्यक्ष को भी लोगो ने दी। इस संबंध में पूछे जाने पर खानपुर थाना अध्यक्ष विपिन कुमार ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि इस सबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। समाचार प्रेषण तक लाश को जिंदा करने करने की कोशिश में भक्त व ओझा तरह तरह की कवायद कर रहे थे।
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…
समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे…
बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…
समस्तीपुर : नवरात्र के अवसर पर शहर के ताजपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज शिव शक्ति भवन…