Samastipur

दलसिंहसराय और नाजिरगंज स्टेशन के बीच गरीब रथ एक्सप्रेस में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर-बरौनी रेलखंड पर दलसिंहसराय-नाजिरगंज स्टेशन के बीच आनंद विहार से जयनगर आ रही 12436 गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन की G-3 बोगी में अचानक बुधवार दोपहर आग लग गई। जिससे ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई।

हालांकि चालक ने सूझबूझ का परिचय देकर ट्रेन रोक दी। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने ट्रेन की बोगी पर पानी की बौछार कर आग को काबू में किया। इस दौरान दलसिंहसराय आदि स्टेशन से रेलवे कर्मी भी मौके पर पहुंचे और जल रही बोगी को काटकर अलग किया।

इधर घटना की सूचना पर समस्तीपुर के DRM आलोक अग्रवाल भी दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। इस घटना के कारण ट्रेन की बोगी में सफर कर रहे लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। सफर कर रहे लोग ट्रेन की बोगी से अपना सामान लेकर नीचे उतर गए।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

21 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

21 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

23 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

23 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

1 दिन ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

1 दिन ago