समस्तीपुर/पूसा :- मशरूम क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य के लिए डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के मशरूम विभाग को लगातार तीसरी बार सर्टिफिकेट आफ एक्सेलेंस सम्मान मिला है। शेरे कश्मीर कृषि विश्वविद्यालय, श्रीनगर में आयोजित समारोह में कुलपति डॉ. एमएए सिद्धिकी, सहायक महानिदेशक बागवानी डॉ. सुधाकर पाण्डेय एवं डीएमआर सोलन के निदेशक डॉ. वीपी शर्मा ने पूसा कृषि विश्वविद्यालय की मशरूम वैज्ञानिक डॉ. सुधानंदनी को मोमेन्टो व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया।
राष्ट्रीय स्तर पर तीसरी बार मिले इस सम्मान ने विश्वविद्यालय समेत राज्य का नाम रौशन किया है। विश्वविद्यालय को मिले सम्मान से प्रसन्न कुलपति डॉ. पीएस पाण्डेय ने सभी संबंधित विभागीय वैज्ञानिको व कर्मियों को बधाई दी है। बता दें कि मशरूम क्षेत्र में विवि के मशरूम वैज्ञानिक डॉ. दयाराम के नेतृत्व में विश्वविद्यालय ने कई उपलब्धियां अपने नाम की है। इसमें मशरूम उत्पादन के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर बिहार का पहले स्थान पर पहुंचना भी उपलब्धियों में शामिल है।
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मरीजों को इलाज के दौरान परेशानी नहीं हो, इसके लिए…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थाना अंतर्गत बरियाही घाट पुल के समीप करेह नदी में मंगलवार को…
समस्तीपुर/सिंघिया : समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच सोमवार की…
समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में…
समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…